Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने कवि कुमार विश्वास से की मुलाकात, चैनल की लॉन्चिंग कार्यक्रम में किया आमंत्रित

उपेन्द्र राय की कोशिश है कि मीडिया समूह के सभी प्लेटफॉर्म को वक्त के हिसाब से वाइब्रेंट बनाते हुए पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों को भी जिंदा रखा जाए.

upendra rai

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय और डॉ. कुमार विश्वास

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय ने रविवार को लोकप्रिय कवि और वक्ता डॉ. कुमार विश्वास से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने डॉ. कुमार विश्वास को जल्द ही लॉन्च होने वाले अपने न्यूज चैनल ‘भारत एक्सप्रेस’ के शुभारंभ कार्यक्रम (एक फरवरी) में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया. साथ ही वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने उन्हें ‘भारत एक्सप्रेस’ के उद्देश्य ‘सत्य, साहस, समर्पण’ से अवगत कराया और ‘भारत एक्सप्रेस’ का विजन डॉक्यूमेंट भेंट किया. उन्होंने कुमार विश्वास को अपनी पुस्तकों ‘हस्तक्षेप’ व ‘नजरिया’ की प्रतियां भी भेंट की.

‘भारत एक्सप्रेस’ के चेयरमैन उपेंद्र राय ने ट्वीट किया, “लोकप्रिय कवि, वक्ता और अध्येता डॉ. कुमार विश्वास से मुलाक़ात का अवसर प्राप्त हुआ. इस दौरान मैंने उन्हें भारत एक्सप्रेस का विजन डॉक्यूमेंट और अपनी पुस्तकों ‘हस्तक्षेप’ एवं ‘नजरिया’ की प्रतियां भेंट की.”

upendra rai

उपेंद्र राय के नेतृत्व में एक फरवरी को ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज चैनल लॉन्च होने जा रहा है. उपेंद्र राय पत्रकारिता जगत का जाना-पहचाना नाम हैं और अब उनके 25 सालों के लंबे पत्रकारीय जीवन के अनुभवों की झलक ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क’ के जरिए देखने को मिलेगी.

upendra rai

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू में जनता तक सभी खबरें पहुंचाएगा. उपेन्द्र राय की कोशिश है कि मीडिया समूह के सभी प्लेटफॉर्म को वक्त के हिसाब से वाइब्रेंट बनाते हुए पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों को भी जिंदा रखा जाए. लिहाजा, टीवी के साथ-साथ अखबार और डिजिटल में खबरों के सभी पहलुओं पर जोर दिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital