Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘सरकार आने दो देख लेंगे…’  शिवपाल यादव को डरा रही सपा कार्यकर्ताओं की जुबान, खींच डाली रेड लाइन

Shivpal Yadav: शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं पर अनुशासन का डंडा चलाते हुए कहा कि अगर कोई कार्यकर्ता धमकी देता है कि ‘सरकार आने दो देख लेंगे’, तो उसे पार्टी के जिला अध्यक्ष तुरंत समाजवादी पार्टी से बाहर निकाल दें.

shivpal-yadav-warns-samajwadi-party-workers-over-threatening-statements

शिवपाल यादव को डरा रही सपा कार्यकर्ताओं की जुबान

Shivpal Yadav: यूपी विधानसभा चुनाव का सियासी रण जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे सूबे की सियासत में शह-मात का खेल तेज होता जा रहा है. सत्ता की कुर्सी तक पहुंचने के लिए राजनीतिक दल अपनी चुनावी बिसात बिछाने में जुटे हैं. कहीं जातीय समीकरण साधे जा रहे हैं, तो कहीं वोट बैंक को मजबूत करने के लिए नए सियासी दांव चले जा रहे हैं. लेकिन चुनावी मैदान में कई बार विरोधियों पर निशाना साधने के चक्कर में अपने ही नेता पार्टी के लिए सियासी मुश्किल खड़ी कर देते हैं. नेताओं की बयानबाजी कई बार चुनावी नैरेटिव को पलट देती है और विपक्ष को बैठे-बिठाए बड़ा मुद्दा दे जाती है.

इसी खतरे को भांपते हुए समाजवादी पार्टी ने अब अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं की जुबान पर लगाम लगाने की तैयारी कर ली है. सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने चेतावनी दी है कि अगर पार्टी का कोई नेता या कार्यकर्ता धमकी भरे लहजे में बयान देता है, तो उसे तत्काल पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा.

सपा कार्यकर्ताओं पर अनुशासन का डंडा

शिवपाल यादव समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की मीटिंग ले रहे थे. जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं पर अनुशासन का डंडा चलाते हुए कहा कि अगर कोई कार्यकर्ता धमकी देता है कि ‘सरकार आने दो देख लेंगे’, तो उसे पार्टी के जिला अध्यक्ष तुरंत समाजवादी पार्टी से बाहर निकाल दें.

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव चुनावी मैदान में जाने से पहले कार्यकर्ताओं को सभी दांव-पेंच से लैस कर देना चाहते हैं. उनका कहना है कि चुनावी मुकाबले में बीजेपी पिछड़ रही है. मुकाबले में दोबारा से वापसी करने के लिए बीजेपी के लोग ऐसा षड्यंत्र रच सकते हैं.

बीजेपी करा सकती है ऐसी बयानबाजी

उनका मानना है कि बीजेपी इस तरह की बयानबाजी कराकर समाजवादी पार्टी को बदनाम कर सकती है. ऐसे में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है.

ये भी पढ़ें- ‘छोट सरकार’ के ठाठ निराले! बेटी की शादी में दामाद को मिलेगी करोड़ों की लग्जरी डिफेंडर; देखिए क्या-क्या है खास?

शिवपाल यादव की कार्यकर्ताओं पर सख्ती चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा है. समाजवादी पार्टी के नेता अक्सर चुनावों में इस तरह की बयानबाजी देकर खुद की पार्टी का नुकसान करा देते हैं. ऐसे में सपा नेतृत्व नहीं चाहता कि कार्यकर्ताओं की एक गैर- जिम्मेदाराना बयानबाजी विरोधियों के हाथ चुनावी हथियार बन जाए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital