Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश की पर्यटन परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार से मांगी मंजूरी और धनराशि

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री से मुलाकात कर हिमाचल की लंबित परियोजनाओं की स्वीकृति और जल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय सहायता मांगी.

CM Sukhvinder Sukhu Gajendra Singh Shekhawat
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भेंट कर प्रदेश की लंबित पर्यटन परियोजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति का अनुरोध किया. बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने जल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश साहसिक पर्यटन के लिए उपयुक्त स्थल है, और इसे जल क्रीड़ा का प्रमुख गंतव्य बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है.

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से औहर जल परियोजना को शीघ्र स्वीकृति देने की मांग की, जो प्रदेश के जल पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. साथ ही उन्होंने देहरा और पौंग डैम से संबंधित प्रस्तावित परियोजनाओं को भी जल्द मंजूरी देने का आग्रह किया.

सुक्खू ने “स्वदेश दर्शन योजना” के अंतर्गत भेजी गई परियोजनाओं और एसएएससीआई (राज्य के लिए पूंजी निवेश की विशेष योजना) के अंतर्गत प्रस्तावों को केंद्र से शीघ्र स्वीकृति देने की अपील की. उन्होंने राज्य में पर्यटन अवसंरचना के विकास के लिए निवेश के नए अवसर तलाशने पर भी बल दिया.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभाग सिंह, सचिव पर्यटन दिवेश कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital