Urdu Conclave 2026

न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान ने महानिबंधक को लिखा पत्र, निजी सचिव बनकर दबाव बनाने वाले पी.एस से दो दिन में मांगी सफाई

इलाहाबाद हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान ने पी एस अभिषेक सिंह द्वारा उनके नाम के दुरुपयोग पर कड़ा संज्ञान लिया है और महानिबंधक से दो दिन में रिपोर्ट मांगी है. अभिषेक सिंह पर पुलिस से लाभ लेने के प्रयास का आरोप है.

Justice Manju Rani Chauhan

इलाहाबाद हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान ने महानिबंधक से दो दिन में रिपोर्ट मांगी है. महानिबंधक को पत्र लिखकर जस्टिस चौहान ने कहा है कि पी एस अभिषेक सिंह ने पुलिस पर अपने पक्ष में दबाव बनाने के लिए उनके नाम का गलत इस्तेमाल क्यों किया. उनसे स्पष्टीकरण लेकर दो दिन में रिपोर्ट पेश करे.

कहा गया है कि अभिषेक सिंह ने खुद को उनका निजी सचिव बताते हुए पुलिस प्रशासन से कुछ लाभ लेने का प्रयास किया. इस आशय के दो ऑडियो रिकॉर्डिंग भी न्यायाधीश को प्राप्त हुई हैं. न्यायमूर्ति ने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि इस प्रकार की अनुचित गतिविधि किसी भी अधिकारी से अपेक्षित नहीं है.

उन्होंने निर्देश दिया कि अभिषेक सिंह से यह पूछा जाए कि उन्होंने बिना अनुमति पुलिस अधिकारियों से बात करते हुए उनका नाम कैसे लिया और इसका विवरण दो दिन के भीतर प्रस्तुत किया जाए. प्रतिलिपि रजिस्ट्रार (प्रोटोकॉल) व पी.पी.एस. (प्रशासन), हाईकोर्ट इलाहाबाद को भी भेजी गई है.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के धार्मिक स्थलों के बीच कटरा वैष्णो देवी पर सुरक्षा घेरा, श्राइन बोर्ड ने बनाया इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर

-भारत एक्सप्रेस 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read