Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पंजाब में ड्रग्स और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, एएनटीएफ ने तीन तस्करों को दबोचा

पंजाब में ANTF ने अमृतसर के अटारी रोड से तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर नशा और अवैध हथियार तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया. बड़ी मात्रा में हेरोइन, हथियार और कारतूस बरामद.

Punjab drug smuggling arrest

पंजाब में नशे और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF), बॉर्डर रेंज अमृतसर ने तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई अमृतसर के अटारी रोड स्थित शंकर ढाबा के पास की गई, जहां पर मनिंदरजीत सिंह, पीटर, और लवजीत सिंह उर्फ राजा को रंगे हाथों पकड़ा गया. टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि ये तस्कर नशे और हथियारों की तस्करी के इरादे से वहां मौजूद हैं.

भारी मात्रा में अवैध सामग्री जब्त

पुलिस टीम ने त्वरित और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए उनके पास से भारी मात्रा में अवैध सामग्री जब्त की. बरामद सामान में 4 PX5 स्टॉर्म पिस्तौल, 521 ग्राम हेरोइन, 7 मैगज़ीन और 55 ज़िंदा कारतूस शामिल हैं. इस संबंध में NDPS एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत PS ANTF, SAS नगर में मामला दर्ज किया गया है.

पंजाब पुलिस के डीजीपी ने बयान जारी करते कही ये बात

पंजाब पुलिस के डीजीपी ने बयान जारी करते हुए कहा कि ANTF इस नेटवर्क की पूरी श्रृंखला को तोड़ने के लिए इसके forward और backward linkages की गहन जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि यह केवल गिरफ्तारी तक सीमित मामला नहीं है, बल्कि पूरे तस्करी नेटवर्क को जड़ से खत्म करने का प्रयास जारी है.

राज्य सरकार पहले ही अपना चुकी है सख्त रुख

राज्य सरकार पहले ही नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ सख्त रुख अपना चुकी है, और यह कार्रवाई उसी दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है. सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय इन नेटवर्क्स को खत्म करने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस तत्परता की सराहना की है, जिससे उनमें सुरक्षा की भावना और प्रशासन में विश्वास बढ़ा है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital