Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

ओडिशा के राउरकेला से इस वक्त की बड़ी खबर, नक्सली लूट ले गए विस्फोटक से भरा ट्रक, मचा हड़ंकप

ओडिशा के राउरकेला से एक बड़ी खबर सामने आई है. नक्सलियों ने सुरक्षा-व्यवस्था को चुनौती देते हुए विस्फोटक से भरे ट्रक को लूट लिया.

Bokaro

सांकेतिक तस्वीर.

ओडिशा के राउरकेला से एक बड़ी खबर सामने आई है. नक्सलियों ने सुरक्षा-व्यवस्था को चुनौती देते हुए विस्फोटक से भरे ट्रक को लूट लिया. ट्रक में करीब डेढ़ टन विस्फोटक भरा हुआ था.

ड्राइवर को बंधक बनाकर लूटा ट्रक

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक राउरकेला के केबलांग इलाके से होते हुए बांको पत्थर खदान की ओर जा रहा था. इसी दौरान नक्सलियों ट्रक को रोककर उसके ड्राइवर को बंधक बना लिया और फिर जबरन ट्रक को सारंडा के जंगल में लेकर चले गए. इस लूटकांड के बाद से झारखंड और ओडिशा पुलिस अलर्ट पर है.

मारा गया था एक करोड़ का इनामी नक्सली

गौरतलब है कि सुरक्षाबलों ने 21 मई को नारायणपुर-बीजापुर-दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में मुठभेड़ में 27 नक्सलियों को ढेर कर दिया. मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक करोड़ के इनामी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू को भी मार गिराया.

यह भी पढ़ें- पनामा में थरूर के नेतृत्व वाला सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा भारतीय सांस्कृतिक केंद्र, एक साथ की पूजा-अर्चना

गृह मंत्री ने कहा- ऐतिहासिक उपलब्धि

इस मुठभेड़ के बाद केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “नक्सलवाद को खत्म करने की लड़ाई में एक ऐतिहासिक उपलब्धि. आज, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में एक ऑपरेशन में हमारे सुरक्षा बलों ने 27 खूंखार नक्सलियों को ढेर कर दिया है, जिनमें सीपीआई-माओवादी का महासचिव शीर्ष नेता और नक्सल आंदोलन की रीढ़, नम्बाला केशव राव उर्फ ​​बसवराजू भी शामिल है. नक्सलवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई के तीन दशकों में यह पहली बार है कि किसी महासचिव स्तर के नेता को हमारी सेना ने मार गिराया है. मैं इस बड़ी सफलता के लिए हमारे बहादुर सुरक्षा बलों और एजेंसियों की सराहना करता हूं.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital