Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दिल्ली के स्वरूप नगर में पति पत्नी को मारी गोली, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

बुधवार देर शाम कादी बिहार इलाके में हमलावरों ने एक घर में मौजूद पति पत्नी को गोली मार दी जिसमें पति की मौत हो गई जबकि पत्नी की हालत को देखते हुए लोक नारायण हॉस्पिटल में रेफर किया गया है.

रिपोर्ट: मुकेश राणा, दिल्ली


दिल्ली का स्वरूप नगर थाना क्षेत्र का कादी बिहार इलाका फायरिंग की आवाज से गूंज उठा. बुधवार देर शाम कादी बिहार इलाके में हमलावरों ने एक घर में मौजूद पति पत्नी को गोली मार दी जिसमें पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत को देखते हुए लोक नारायण हॉस्पिटल में रेफर किया गया है.

जिले के डीसीपी के मुताबिक स्वरूप नगर थाना पुलिस को बुधवार देर शाम एक दंपति को गोली मारने की पीसीआर कॉल मिली थी. पता चला कि दंपत्ति पर फायरिंग की गई और पति की मौत हो गई. पत्नी की हालत गंभीर है. दोनों की पहचान कादी बिहार निवासी अशोक 42 वर्ष ओर रचना 40 वर्ष के रूप में हुई है. मृतक अशोक ट्रक ड्राइवर का काम करता था.

उनका बेटा संदीप नजदीक के इलाके के रहने वाले दिनेश चंद उर्फ गोलू के साथ रहता था. संदीप ने गोलू के पास जाना बंद कर दिया था. इसी बात से नाराज होकर बुधवार शाम गोलू अपने 3 अन्य साथियों के साथ संदीप के घर आया और संदीप के माता-पिता पर गोली चला दी. जिससे संदीप के पिता अशोक की मौत हो गई, जबकि संदीप की मां रचना को इलाज के लिए बड़े हॉस्पिटल भेज दिया गया है.

पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में कुछ पैसे का लेन-देन का मामला भी सामने आया लेकिन पुलिस अन्य पहलुओं से भी मामले की जांच कर रही है. आरोपियों को पकड़ने के लिए जिला उपयुक्त ने कई टीमें बनाई है.


ये भी पढ़ें: Ranchi News: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को चाकू घोंपकर बेरहमी से मारा, 10 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ी


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital