Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली रोहिणी में युवक की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

दिल्ली के अमन विहार में पैसों के विवाद के चलते 32 वर्षीय तोशिब की गर्दन रेतकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने नदीम उर्फ खली और फैजान को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू की है.

Aman Vihar murder case
Edited by Akansha

मुकेश राणा दिल्ली

दिल्ली के अमन विहार थाना क्षेत्र में पैसों को लेकर हुए विवाद में एक युवक की गर्दन रेतकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान सुल्तान पूरी निवासी तोशिब के रूप में हुई है. पुलिस ने मामला दर्ज करके दो आरोपियों नदीम सलमानी उर्फ खली और फैजान नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

दिल्ली रोहिणी में युवक की गला रेतकर हत्या

पुलिस के मुताबिक अमन विहार पुलिस को वीरवार सुबह डिस्ट्रिक पार्क, सेक्टर-20, रोहिणी में एक युवक की खून से लथपथ हालत में लाश पड़ी होने की पीसीआर कॉल मिली थी. घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को पार्क के एक कोने में एक युवक की लहूलुहान लाश पड़ी मिली जिसकी गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर निर्मम हत्या की गई थी.

क्राइम ओर फॉरेंसिक टीम की मदद से इक्ट्ठा किए गए सबूत

क्राइम ओर फॉरेंसिक टीम की मदद से सबूत इक्ट्ठा किये गए प्राथमिक जांच में मृतक युवक की पहचान सुल्तानपुरी के रहने वाले 32 साल के तोसिब के रूप में की,जो मछली बाजार में काम करता था. पुलिस ने संजय गांधी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया.

परिजनों और जानकारों से की गई पूछताछ

पुलिस ने मृतक जानकार के बयान पर हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू की. परिजनों और जानकारों से पूछताछ की गई. जिसमें मृतक का फैजान के साथ पैसों का लेनदेन का विवाद सामने आया जिसके बाद लोकल इंटेलिजेंस की सहायता के बाद दोनों आरोपियों को बिना देरी के उनको ठिकानों से गिरफ्तार दबोच लिया. पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर कुछ ओर खुलासे कर सकती है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read