Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

तेलंगाना स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी, अमित शाह समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं

तेलंगाना (Telangana) राज्य के स्थापना दिवस पर सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुभकामनाएं दीं.

Telangana

तेलंगाना के स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति मूर्मू, पीएम और गृह मंत्री ने दी बधाई.

तेलंगाना (Telangana) राज्य के स्थापना दिवस पर सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुभकामनाएं दीं.

Telangana का स्थापना दिवस आज

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, “तेलंगाना (Telangana) के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं. इस युवा राज्य में समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आर्थिक तथा तकनीकी विकास का जीवंत आधुनिक पारिस्थितिकी तंत्र है. मेरी कामना है कि तेलंगाना के लोग प्रगति और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ें.”

पीएम मोदी ने दी बधाई

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “तेलंगाना के अद्भुत लोगों को उनके राज्य दिवस पर बधाई. यह राज्य राष्ट्रीय प्रगति में असंख्य योगदान देने के लिए जाना जाता है. पिछले दशक में, एनडीए सरकार ने राज्य के लोगों के लिए ‘जीवन की सुगमता’ को बढ़ावा देने के लिए कई उपाय किए हैं. राज्य के लोगों को सफलता और समृद्धि का आशीर्वाद मिले.”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “तेलंगाना (Telangana) राज्य दिवस पर, राज्य के हमारे भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं. अपनी समृद्ध संस्कृति, विरासत और मेहनती लोगों के साथ, तेलंगाना भारत के जातीय-सांस्कृतिक मानचित्र पर चमकता है. राज्य समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छुए.”

यह भी पढ़ें- IATA’s 81st Annual Meeting: भारत में 42 साल बाद हो रही आईएटीए की बैठक, दुनियाभर के प्रतिभागी दिल्ली में जुटेंगे; PM मोदी देंगे संबोधन

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “तेलंगाना (Telangana) के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. समृद्ध परंपराओं और सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक आभा से सराबोर यह प्रदेश निरंतर प्रगति करे, यहां के निवासी सदैव खुशहाल रहें, यही कामना है.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital