Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बेंगलुरु में विराट कोहली के पब वन8 कम्यून पर FIR, COTPA के तहत मामला किया गया दर्ज

गलुरु के रत्नम कॉम्प्लेक्स की छठी मंजिल पर स्थित इस पब के खिलाफ सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम-2003 (COTPA) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Virat Kohli

विराट कोहली के स्वामित्व वाले पब ‘वन8 कम्यून’ के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है. बेंगलुरु के रत्नम कॉम्प्लेक्स की छठी मंजिल पर स्थित इस पब के खिलाफ सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम-2003 (COTPA) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

ये मामला स्मोकिंग जोन निर्धारित न करने को लेकर है. पुलिस को शिकायत मिली थी कि ‘वन8 कम्यू’न पब में स्मोकिंग जोन के नियमों का उल्लंघन हो रहा है. कब्बन पार्क पुलिस ने COTPA अधिनियम के उल्लंघन के लिए स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है.

पब पर सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम की धारा 4 और 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है. सीओटीपीए अधिनियम के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान के लिए सख्त नियम निर्धारित किए गए हैं, जिनका पालन न करना कानूनी अपराध की श्रेणी में आता है.

मुंबई और पुणे सहित कई शहरों में है ब्रांच

वन8 कम्यून विराट कोहली के स्वामित्व वाली पब चेन है, जिसकी दिल्ली, मुंबई, पुणे, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों में ब्रांच हैं. वन8 कम्यून पहले भी मुश्किल में पड़ चुका है. जून 2024 में निर्धारित समय से अधिक समय तक संचालन करने के लिए एफआईआर दर्ज की गई थी. उस वक्त पाया गया था कि पब रात 1 बजे के बाद भी खुला था और ग्राहकों को सर्व कर रहा था.

इसके बाद दिसंबर 2024 में ग्रेटर बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) ने पब को फायर सेफ्टी रूल्स के उल्लंघन के लिए नोटिस जारी किया था. विराट कोहली इन दिनों आईपीएल-2025 में व्यस्त हैं. कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा हैं, जिसने इस सीजन के फाइनल में अपनी जगह बनाई है. नौ साल बाद ये टीम खिताबी मैच में उतरेगी.

3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आरसीबी का सामना पंजाब किंग्स से होगा. दोनों ही टीमें अब तक एक भी बार आईपीएल खिताब नहीं जीती है. ऐसे में फैंस को इस बार एक नया विजेता मिलेगा.


ये भी पढ़ें: क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज जल्द एक-दूजे के होंगे… शादी की तारीख का हुआ ऐलान


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital