Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

जम्मू रेलवे स्टेशन पर बम की झूठी कॉल, पुलिस की सतर्कता से टला हड़कंप, जांच जारी

जम्मू रेलवे स्टेशन पर बम की झूठी कॉल से मचा हड़कंप, पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने दो घंटे तक की तलाशी, कोई विस्फोटक नहीं मिला. पुलिस ने अज्ञात कॉलर की तलाश शुरू की.

Jammu railway station
Edited by Akansha

जम्मू, 2 जून 2025: बीती शाम (1 जून 2025) को जम्मू रेलवे स्टेशन पर बम या विस्फोटक सामग्री की मौजूदगी को लेकर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा झूठी कॉल किए जाने से हड़कंप मच गया. कॉल मिलते ही जम्मू पुलिस और रेलवे पुलिस हरकत में आ गईं.

अज्ञात नंबर से की गई थी कॉल

जानकारी के अनुसार, यह कॉल किसी अज्ञात नंबर से की गई थी जिसमें दावा किया गया कि रेलवे स्टेशन परिसर में बम या कोई विस्फोटक सामग्री रखी गई है. सूचना की गंभीरता को समझते हुए जम्मू पुलिस और रेलवे पुलिस की टीमें तुरंत रेलवे स्टेशन पहुंचीं. पूरे स्टेशन परिसर की जांच की गई और बम निरोधक दस्ते के साथ सघन तलाशी अभियान चलाया गया.

करीब दो घंटे तक चली जांच

करीब दो घंटे तक चली जांच और सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने साफ किया कि रेलवे स्टेशन से कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है. अधिकारियों ने बताया कि यह एक फर्जी कॉल थी, जिससे अनावश्यक डर और अफरातफरी फैली.

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रक्रिया की शुरू

हालांकि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अब उस अज्ञात कॉलर की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस साइबर ट्रेसिंग और मोबाइल डेटा के माध्यम से कॉल करने वाले व्यक्ति का पता लगाने में जुटी है.

जम्मू पुलिस ने लोगों से की अपील

जम्मू पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह की झूठी सूचनाएं देना एक गंभीर अपराध है और दोषी को सख्त सजा दी जाएगी. पुलिस ने यह भी कहा कि जनता सतर्क रहे, लेकिन अफवाहों पर विश्वास न करे.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital