Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

छत्तीसगढ़: सुकमा में प्रेशर IED ब्लास्ट, एएसपी समेत कई जवान घायल

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल प्रभावित क्षेत्र में IED धमाके में एएसपी आकाश राव गिरीपुंजे समेत कई जवान घायल हो गए. धमाके के बाद इलाके में अलर्ट जारी कर सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया है.

Sukma IED blast

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बड़ा धमाका हुआ है. जानकारी के अनुसार, रविवार को कोंटा-एर्राबोर मार्ग पर डोंड्रा के पास प्रेशर IED ब्लास्ट हुआ, जिसमें कोंटा डिविजन के एएसपी आकाश राव गिरीपुंजे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इस धमाके में कुछ अन्य अधिकारी और जवान भी घायल हुए हैं.

बस्तर रेंज के आईजी पी. सुंदरराज ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षा बलों का दल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन पर निकला था, तभी यह धमाका हुआ. सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एएसपी की हालत गंभीर बनी हुई है.

घटना के बाद पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है और अतिरिक्त बलों को मौके पर रवाना किया गया है. यह हमला नक्सलियों की ओर से किया गया प्रतीत हो रहा है, हालांकि जांच जारी है.

घटनास्थल के आसपास सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों को जल्द ही पकड़ने की कोशिश की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital