Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने BJP के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन से की मुलाकात, चैनल के लॉन्चिंग कार्यक्रम में किया आमंत्रित

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने भाजपा के वरिष्ठ नेता सैयद शाहनवाज हुसैन को भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल का विजन डॉक्यूमेंट भेंट किया.

bharat Express

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सैयद शाहनवाज हुसैन

Edited by Nitish Pandey

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने सोमवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता सैयद शाहनवाज हुसैन से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने शाहनवाज हुसैन को ‘भारत एक्सप्रेस’ के उद्देश्य ‘सत्य, साहस, समर्पण’ से अवगत कराया.

साथ ही वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन को आगामी 1 फरवरी को लॉन्च होने वाले अपने न्यूज चैनल के शुभारम्भ कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आमंत्रित भी किया.

 

बता दें कि, उपेंद्र राय भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क नाम से मीडिया समूह लॉन्च करने जा रहे हैं. अपने 25 सालों के लंबे पत्रकारीय जीवन के अनुभवों को अब वह अपने निजी मीडिया समूह को ताकतवर बनाने में इस्तेमाल करेंगे, ताकि समाज में पत्रकारिता की दशा, दिशा और सामाजिक चेतना का मूल्य बरकरार रहे.

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू में जनता तक सभी खबरें पहुंचाएगा. उपेन्द्र राय की कोशिश है कि अपने मीडिया समूह के सभी प्लेटफॉर्म को वक्त के हिसाब से वाइब्रेंट बनाते हुए पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों को भी जिंदा रखा जाए. लिहाजा, टीवी के साथ-साथ अखबार और डिजिटल में खबरों के सभी पहलुओं पर जोर दिया जाएगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism