Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

चेन्नई: विदेशी निवेश के नाम पर निजी लाभ के लिए धन पार्क करने का मामला, ED ने आरआर इंडस्ट्रीज लिमिटेड की ₹16.19 करोड़ की संपत्ति जब्त की

चेन्नई में ईडी ने FEMA 1999 के तहत आरआर इंडस्ट्रीज लिमिटेड की ₹16.19 करोड़ की संपत्तियां जब्त कीं. विदेश में अवैध फंड ट्रांसफर और निजी लाभ के लिए नियमों के उल्लंघन का मामला.

ED Chennai raid

चेन्नई — प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए FEMA, 1999 की धारा 37A के तहत मेसर्स आरआर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के नाम पर दर्ज ₹16.19 करोड़ मूल्य की अचल संपत्तियों को जब्त कर लिया है. यह कार्रवाई चेन्नई जोनल कार्यालय द्वारा की गई, जो विदेश में अवैध रूप से धन पार्क करने और नियामक जांच से बचने के एक गंभीर मामले से जुड़ी है.

ईडी की जांच में सामने आई ये चीजे

ईडी की जांच में यह सामने आया कि आरआर इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने विदेशी निवेश के नाम पर कथित रूप से नियामकीय दिशानिर्देशों की अनदेखी करते हुए निजी लाभ के लिए विदेश में धन स्थानांतरित किया. इस धन का उपयोग कंपनी ने अपनी व्यावसायिक जरूरतों या घोषित उद्देश्यों की बजाय, निजी संपत्ति अर्जित करने के लिए किया.

FEMA के अंतर्गत जांच की गई शुरू

ईडी ने मामले की छानबीन के दौरान यह पाया कि संबंधित कंपनी ने विदेशी निवेश के नाम पर गलत सूचना दी और भारत से गैरकानूनी तरीके से फंड ट्रांसफर किए. इसके बाद फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के अंतर्गत जांच शुरू की गई, जो अंततः संपत्ति जब्ती के आदेश तक पहुंची.

ईडी ने FEMA की धारा के तहत यह जब्ती आदेश किया जारी

ईडी ने FEMA की धारा 37A के तहत यह जब्ती आदेश जारी किया है, जो यह अधिकार देता है कि यदि कोई भारतीय नागरिक या कंपनी विदेश में अवैध रूप से संपत्ति रखती है या विदेशी मुद्रा नियमों का उल्लंघन करती है, तो भारत में स्थित उसकी संपत्ति को भी जब्त किया जा सकता है.

जब्त की गई संपत्तियों में अन्य अचल संपत्तियां शामिल

प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों के मुताबिक, जब्त की गई संपत्तियों में भूमि, भवन और अन्य अचल संपत्तियां शामिल हैं. ये संपत्तियां आरआर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के नाम पर पंजीकृत हैं और इन्हें तत्काल प्रभाव से फ्रीज कर दिया गया है. यह कार्रवाई एक बार फिर इस बात का संकेत देती है कि ईडी विदेशी मुद्रा से जुड़े मामलों में सख्त रुख अपनाए हुए है और किसी भी तरह के अवैध लेन-देन या धोखाधड़ी के खिलाफ कठोर कदम उठा रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital