Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

क्रोएशिया में छुट्टियां मनाने पहुंचीं शिल्पा शेट्टी की किससे हो गई लड़ाई? सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो

अपना 50वां जन्मदिन मनाने के लिए परिवार सहित हवार द्वीप (Hvar Island) पहुंचीं थीं. हालांकि, इस बीच एक ऐसा वाकया हुआ जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गई हैं.

Shilpa Shetty
Edited by Akansha

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपने पति राज कुंद्रा और बच्चों के साथ क्रोएशिया में छुट्टियां मना रही हैं. वह अपना 50वां जन्मदिन मनाने के लिए परिवार सहित हवार द्वीप (Hvar Island) पहुंचीं थीं. हालांकि, इस बीच एक ऐसा वाकया हुआ जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गई हैं.

क्या है मामला?

बताया जा रहा है कि यह घटना 9 जून को एक रेस्तरां में हुई, जहां शिल्पा अपने परिवार के साथ भोजन कर रही थीं. इसी दौरान एक विदेशी व्यक्ति ने कथित तौर पर शिल्पा और उनके परिवार को ऊंची आवाज़ में बात करने पर टोका और उनसे धीरे बोलने का अनुरोध किया.

मौजूदा जानकारी के अनुसार, शिल्पा ने भी उस व्यक्ति को जवाब देते हुए कहा कि वह खुद अपनी आवाज़ कम करें. यह कहासुनी इतनी बढ़ गई कि वहां मौजूद दूसरे लोग भी रुककर यह दृश्य देखने लगे. इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में विवाद की आवाजें सुनाई देती हैं, लेकिन पूरा दृश्य और सभी शामिल लोग स्पष्ट रूप से नजर नहीं आते. इसके बावजूद सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है.

एक अन्य हिस्से में किसी महिला की आवाज़ सुनाई देती है, जो कहती है –“हमसे बात मत करो, हमें तुम्हें सुनना पसंद नहीं है.” अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह आवाज़ शिल्पा शेट्टी की है या फिर उनकी बहन शमिता शेट्टी की, जो संभवतः उनके साथ थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना पर राज कुंद्रा ने प्रतिक्रिया दी है और अपनी ओर से स्थिति को स्पष्ट करने की कोशिश की है. हालांकि, अभी तक न तो शिल्पा शेट्टी और न ही राज कुंद्रा की ओर से कोई औपचारिक बयान सामने आया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital