पूर्व सीएम विजय रूपाणी का DNA मैच.
Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास क्रैश हुए प्लेन में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सफर कर रहे थे. ये जानकारी सामने आई है. वह पैसेंजर लिस्ट में पैसेंजर नंबर 12 थे. उनके अलावा एअर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन में 242 पैसेंजर सवार थे. यह विमान लंदन के लिए उड़ान भर रहा था, तभी टेकऑफ के दौरान एयरपोर्ट की बाउंड्री के पास उसमें धमाका हो गया. इस धामके में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया है.
गुजरात के 16वें मुख्यमंत्री थे रूपाणी
विजय रूपाणी गुजरात के 16वें मुख्यमंत्री बने थे. साल 2016 से 2021 के बीच उन्होंने यह पद संभाला था. वो भारतीय जनता पार्टी के लिए गुजरात के राजकोट वेस्ट से MLA रहे. इसके अलावा वो BJP की ओर से राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं.

म्यांमार में जन्मे, राजकोट आकर बसे
विजय रूपाणी का जन्म 2 अगस्त 1956 को म्यांमार की राजधानी यांगून में हुआ था. उनके पिता का नाम रमणिकलाल रूपाणी और माता का नाम मायाबेन है. वे सात भाई-बहनों में सबसे छोटे थे. 1960 में म्यांमार की राजनीतिक अशांति के चलते उनका परिवार भारत आकर गुजरात के राजकोट में बस गया. उन्होंने सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी से बी.ए. और एल.एल.बी. की पढ़ाई की.
वही, उनके परिवार और निजी जीवन की बात करें तो विजय रूपाणी की शादी BJP की महिला विंग से जुड़ी अंजली रूपाणी से हुई. उनके एक बेटे और एक बेटी हैं. बेटा इंजीनियर है और बेटी की शादी हो चुकी है. उनके दूसरे बेटे की मृत्यु एक कार दुर्घटना में हो चुकी है. वही, विजय रूपाणी के राजनीतिक जीवन की शुरुआत उथल-पुथल रही.

पढ़ाई के दौरान शुरू हुआ उनका राजनीतिक सफ़र
पढ़ाई के दौरान वे ABVP से जुड़े और जल्द ही RSS और जनसंघ के साथ सक्रिय राजनीति में कदम रखा.
- 1976 की इमरजेंसी के दौरान उन्होंने 11 महीने जेल में बिताए.
- रूपाणी 1996-97 में राजकोट के मेयर बने.
- 1998 में वे BJP की गुजरात यूनिट के सेक्रेटरी नियुक्त हुए
- 2006 में गुजरात टूरिज्म के चेयरमैन बने और फिर राज्यसभा सदस्य चुने गए
- 2013 में, नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री कार्यकाल में वे गुजरात म्युनिसिपल फाइनेंस बोर्ड के चेयरमैन रहे
- 2014 में उन्होंने राजकोट वेस्ट से विधानसभा चुनाव जीता और आनंदीबेन पटेल की सरकार में ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर बने
- 2016 में वे गुजरात BJP के अध्यक्ष बने और उसी वर्ष 7 अगस्त को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
- 2017 में, BJP ने गुजरात विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की और रूपाणी दूसरी बार मुख्यमंत्री बने
टेक ऑफ करने के तुरंत बाद क्रैश हुआ प्लेन
आपको बता दें एयर इंडिया की फ्लाइट दोपहर 1:39 बजे लंदन के लिए टेक ऑफ करने के तुरंत बाद क्रैश हो गई. दुर्घटना के समय इसमें लगभग 242 लोग सवार थे. एयर इंडिया का विमान उड़ान भरते ही मेघानी नगर के रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. आसमान में धुएं के गुबार और जोरदार धमाके की आवाज ने स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी.
एयर इंडिया की तरफ से भी ट्वीट कर इस घटना की आधिकारिक पुष्टि की गई. फ्लाइट नंबर AI171 एक बोइंग ड्रीमलाइन था जो अहमदाबाद से लंदन जा रहा था. फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है, और हादसे की वजह जानने के लिए जांच शुरू कर दी गई है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

