Bharat Express DD Free Dish

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैश, सुप्रीम कोर्ट ने जताया शोक

Ahmedabad Plane Crash: एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 अहमदाबाद से लंदन जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 242 यात्रियों की जान गई. सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश समेत सभी न्यायाधीशों ने जताई गहरी संवेदना.

supreme court on Ahmedabad Plane Crash

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की विमान AI-171 के दुर्घटनाग्रस्त होने पर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, सभी अन्य न्यायाधीशों और सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री के सभी अधिकारियों ने दुर्घटना में मारे गए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है.

सीजेआई बी आर गवई ने अहमदाबाद स्थित बी. जे मेडिकल कॉलेज और सिविल अस्पताल के मरीजों के प्रति भी अपनी चिंता व्यक्त की है. सीजेआई ने कहा कि इस कठिन समय में हमारे विचार और प्राथनाएं उनके साथ हैं. हम आशा करते हैं कि भगवान उनके परिवार वालो इस दुःख की घड़ी से उबरने में शक्ति प्रदान करें.

अहमदाबाद एयरपोर्ट से विमान भरने के महज 5 मिनट बाद ही यह विमान शहर के मेघाणी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस विमान में 242 यात्री और 10 क्रू सदस्य सवार थे. इनमें 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था. हादसे की जगह से सैकड़ों शव बरामद किया गया है. अधिकत्तर शव बुरी तरह से झुलस चुके है. इनकी पहचान करना मुश्किल है.

अब डीएनए टेस्ट से ही इनकी पहचान संभव है. इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के अलावा कई बिजनेस टायकून भी सवार थे. इनमें कार्गों मोटर के प्रमुख नंदा और ल्यूबी के डायरेक्टर सुभाष अमीन भी शामिल थे. विमान की कमान कैप्टन सुमित सभरवाल के पास थी और उसके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाईव कुंदर थे.

ये भी पढ़ें: रियल एस्टेट स्कीम से जुड़े 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक्‍शन, ED की 24 ठिकानों पर छापेमारी

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read