Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Ahmedabad Plane Crash: DGCA ने एयर इंडिया को दिए बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमानों की सुरक्षा जांच बढ़ाने के आदेश

एयर इंडिया को लिखे पत्र में डीजीसीए ने उन जांचों की सूची दी है जो एयरलाइनर को 15 जून 2025 से अपने सभी बोइंग 787-8/9 बेड़े पर करनी होंगी. ताकि विमानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और भविष्य में दुर्घटनाओं को रोका जा सके.

Ahmedabad Plane Crash:

Ahmedabad Plane Crash:

Ahmedabad Plane Crash:  12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के क्रैश होने के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने एयर इंडिया को निर्देश जारी कर जेनएक्स इंजन वाले सभी बोइंग 787-8/9 विमानों पर अतिरिक्त रखरखाव कार्य करने का निर्देश दिया है. ताकि विमानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और भविष्य में दुर्घटनाओं को रोका जा सके. गुरुवार को हुए इस विमान दुर्घटना में सवार 242 में से 241 लोग मारे गए थे.

एयर इंडिया के पत्र में इन जांचों की सौंपी गई सूची

एयर इंडिया को लिखे पत्र में डीजीसीए ने उन जांचों की सूची दी है जो एयरलाइनर को 15 जून 2025 से अपने सभी बोइंग 787-8/9 बेड़े पर करनी होंगी.

Ahmedabad Plane Crash:

उड़ान से पहले करना होगा ये काम

विमानन नियामक के पत्र में कहा गया है कि भारत से उड़ान से पहले एक बार की जाने वाली जांच में ईंधन पैरामीटर निगरानी और संबंधित प्रणाली की जांच, केबिन एयर कंप्रेसर और संबंधित प्रणालियों का निरीक्षण, इलेक्ट्रॉनिक इंजन नियंत्रण प्रणाली परीक्षण, इंजन ईंधन एक्चुएटर-संचालन परीक्षण और तेल प्रणाली जांच, हाइड्रोलिक प्रणाली की सेवा क्षमता जांच और टेक-ऑफ पैरामीटर की समीक्षा करनी होगी.

ये भी पढ़ें- Ahmedabad Plane Crash: Black Box निकालने से लेकर Court of Inquiry बनाने तक, कैसे होगी एयर इंडिया प्लेन क्रैश की जांच?

अहमदाबाद हादसे में 241 यात्रियों की हुई थी मौत

अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद क्रैश हो गया था. इस विमान में सवार 242 लोगों में से केवल एक व्यक्ति ही बच पाया.

गृहमंत्री ने बैठक कर दिये थे आवश्यक निर्देश

दुर्घटना के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अहमदाबाद पहुंचे और घटना के बारे में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ बैठक की. इस दौरान उनसे घटना के संबंध में जानकारी हासिल की. बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री ने बचाव और राहत कार्यों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए. एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार बैठक में केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, केंद्रीय मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू और केंद्रीय राज्य मंत्री (एमओएस) मुरलीधर मोहोल भी शामिल हुए.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital