Urdu Conclave 2026

Bulandshahr: भीषण सड़क हादसा, कार में बैठे 5 लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

Bulandshahr road accident

Bulandshahr road accident

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बुलंदशहर (Bulandshahr) में भीषण सड़क हादसा हुआ है. पुलिया (Car Accident) से टकराकर कार में आग लग गई. हादसे में कार सवार एक मासूम समेत कुल पांच लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई. आइए बताते हैं पूरा मामला.

5 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत

आपको बता दें कि बदायूं से एक परिवार वापस दिल्ली जा रहा था. रास्ते में उनकी कार जहांगीराबाद के चांदोक के पास पुलिया से टकराकर पलट गई. जैसे ही कार पलटी उसके कुछ ही देर बाद उसमें आग लग गई, जिसमें कार सवार 5 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई. जैसे- तैसे कार सवार एक किशोरी बच पाई. वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मर्चरी भेज दिया है. साथ ही घायल किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है.

दिल्ली जा रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार बदायूं के सहसवान थाना के गांव चमनपुरा निवासी 24 साल के तनवीज अहमद दिल्ली की निजी कंपनी में इंजीनियर थे, जो 15 जून को शादी समारोह में शामिल होने बदायूं आए थे. बुधवार को वह अपनी पत्नी निदा उर्फ निगत, 16 साल की बहन गुलनाज, बहनोई जुबैर अली निवासी खैरपुर, सलहेज मोमिना पत्नी जुबैर अली और जुबैर की दो साल की मासूम जैनुल को स्विफ्ट कार से लेकर दिल्ली जा रहा था. तभी ये दर्दनाक हादसा हुआ.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read