भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय का वाराणसी में हुआ भव्य स्वागत
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में स्वामी सहजानंद सरस्वती की 75वीं पुण्यतिथि पर आज (26 जून) विशेष आयोजन किया जा रहा है. स्वामी सहजानंद सरस्वती स्मृति न्यास की ओर से आज यह आयोजन स्वामी सहजानंद सरस्वती स्नातकोत्तर महाविद्यालय-गाजीपुर में आयोजित होगा.
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जब वाराणसी पहुंचे तो आम जनता ने उनका भव्य स्वागत किया.

वाराणसी में CMD उपेंद्र राय के स्वागत के लिए उमड़ी भीड़

आम जनता ने फूल-माला के साथ CMD उपेंद्र राय का गर्मजोशी के साथ किया भव्य स्वागत


-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




