Urdu Conclave 2026

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा से पहले हुई मंगला आरती में शामिल हुए गृह मंत्री अमित शाह, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

अपने संदेश में शाह ने कहा, “जय जगन्नाथ! श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा के इस पावन पर्व पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. यह यात्रा हमें यह सिखाती है कि भक्ति, संस्कृति और विरासत को सहेजते हुए आगे बढ़ना ही हमारे अस्तित्व का मूल है.

Jagannath Rath Yatra

गृह मंत्री अमित शाह मंगला आरती में हुए शामिल.

Jagannath Rath Yatra: देशभर में आज भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा 2025 (Jagannath Rath Yatra) का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में किया जा रहा है. इस पावन अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रवासियों को शुभकामनाएं दीं और इस महोत्सव को “श्रद्धा और भक्ति का अद्वितीय संगम” बताया.

अपने संदेश में शाह ने कहा, “जय जगन्नाथ! भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra) के इस पावन पर्व पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. यह यात्रा हमें यह सिखाती है कि भक्ति, संस्कृति और विरासत को सहेजते हुए आगे बढ़ना ही हमारे अस्तित्व का मूल है. मैं महाप्रभु जगन्नाथ, वीर बलभद्र और माता सुभद्रा से सभी के कल्याण और समृद्धि की प्रार्थना करता हूं.”

वहीं, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भी इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उन्हें आस्था और भक्ति के साथ रथ यात्रा में सम्मिलित होने का आह्वान किया. उन्होंने अपने संदेश में कहा, “रथ यात्रा में श्रद्धा और भक्ति के साथ शामिल हों, महाप्रभु के रथ पर दिव्य दर्शन करें और उनके आशीर्वाद को प्राप्त करें.”

यह भी पढ़ें- Puri Rath Yatra 2025: महाकुंभ के बाद अब पुरी रथ यात्रा में सेवा देगा अडानी समूह, लाखों श्रद्धालुओं को मिलेगा भोजन-प्रसाद और ये सुविधाएं

Jagannath Rath Yatra का शुभारंभ

पुरी, जो कि रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra) का केंद्र है, पूरी तरह से तैयार है. यहां आज से रथ यात्रा का शुभारंभ हो गया है. इस पर्व में श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, उनके भ्राता भगवान बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा की विशाल रथों को खींचते हुए उन्हें गुंडीचा मंदिर तक ले जाते हैं, जहां देवता एक सप्ताह निवास करते हैं और फिर वापसी यात्रा के साथ श्रीजगन्नाथ मंदिर लौटते हैं. इस वार्षिक आयोजन में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने यातायात प्रबंधन और सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read