Toll Tax for Two Wheelers: जल्द ही FASTag के सालाना पास की शुरुआत होने जा रही है. 3000 रुपये के ये एनुअल पास जल्द ही देशभर में जारी कर दिए जाएंगे.
वहीं नए FASTag का ऐलान होते ही सोशल मीडिया पर खबरें आने लगी जिसने देश के करोड़ो बाइक सवारों की टेंशन बढ़ा दी है.
दरअसल, सोशल मीडिया पर खबर फैल रही है कि 15 जुलाई से हाईवे से गुजरने वाले टू-व्हीलर्स को भी टोल टैक्स देना होगा.
साथ ही कहा गया कि अगर टोल टैक्स नहीं दिया तो 2000 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है.
हालांकि अब खुद सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस पूरे मामले पर सफाई दी है और साफ शब्दों में इन खबर की सारी सच्चाई बताई है.
अफवाह कैसे फैली
सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट्स और वीडियो में दावा किया गया कि सरकार अब टू-व्हीलर गाड़ियों से भी टोल वसूलने की तैयारी में है.
इन खबरों में बताया गया कि 15 जुलाई से देशभर के सभी नेशनल हाईवे टोल प्लाजा पर बाइक और स्कूटर वालों को भी टोल देना होगा.
🚨 Toll Charges for Two-Wheelers from July 15?
Here’s the Truth! 🛵💸
Several social media posts claim that two-wheelers will have to pay tolls on highways starting July 15, 2025.#PIBFactCheck
❌This claim is #Fake
✅@NHAI_Official has made NO such announcement
🛣️There… pic.twitter.com/XFr4NtfxrZ
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) June 26, 2025
क्या है पूरे मामले की सच्चाई
प्रेस इंफर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने साफ तौर पर कहा है कि दो पहियां वाहनों से टोल टैक्स वसूले जाने की खबर झूठी है. NHAI की तरफ से इस तरह की कोई भी घोषणा नहीं की गई है.
साथ ही PIB ने लोगों को सलाह दी है कि किसी भी वायरल खबर पर भरोसा करने से पहले आधिकारिक सूत्रों से वेरिफाई करना जरूरी है.
📢 महत्वपूर्ण
कुछ मीडिया हाऊसेस द्वारा दो-पहिया (Two wheeler) वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही है। ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं हैं। दो-पहिया वाहन के टोल पर पूरी तरह से छूट जारी रहेगी। बिना सच्चाई जाने भ्रामक खबरें फैलाकर सनसनी निर्माण करना स्वस्थ…
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) June 26, 2025
नितिन गडकरी ने क्या कहा?
इस मुद्दे पर जब बात बढ़ने लगी तो खुद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सामने आकर सफाई दी. उन्होंने साफ कहा कि सरकार का ऐसा कोई इरादा नहीं है. दोपहिया वाहनों से टोल टैक्स लेने की बात पूरी तरह से अफवाह है. सरकार ने इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं रखा है, और ना ही भविष्य में ऐसा कोई प्लान है.
उन्होंने यह भी यह भी कहा कि बिना कुछ जाने भ्रामक खबरें फैलाकर लोगों के बीच सनसनी पैदा करना अच्छा नहीं है. हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं.
ये भी पढ़ें- “महाप्रभु हमारे लिए आराध्य भी हैं, प्रेरणा भी हैं, जगन्नाथ हैं, तो जीवन है” पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





