Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

यूपी CID ने दोषियों की गिरफ्तारी की तेज,अपराधियों और भ्रष्टाचारियों में मचा हड़कंप

यूपी सीआईडी इंस्पेक्टर शिव कुमार शर्मा ने बैंक में 92 लाख से ज्यादा रुपए गबन/घोटाला करने वाले 5 दोषी बैंककर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

UP C.I.D. OFFICE

UP C.I.D. OFFICE

उत्तर प्रदेश अपराध अनुसंधान विभाग ( C.I.D )में गबन,घोटाला भ्रष्टाचार जैसे आदि बड़े आपराधिक मामलों की विवेचना होती है. यूपी सी.आई.डी इन मामलों की गहनता से जांच करती है और अधिकतर मामलों में न्यायालय में आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल करती है या फिर दोषी न पाए जाने से फाइनल रिपोर्ट लगाकर मामले को समापन के लिए गृह विभाग अपनी रिपोर्ट लगाकर भेज देती है.

यूपी CID ने दोषी पाए गए अपराधियों की गिरफ्तारी की तेज

यूपी सी.आई.डी को दोषी आरोपियों की गिरफ्तारी करते हुए कम ही देखा जाता है लेकिन अब सी.आई.डी के महानिदेशक दिपेश जुनेजा ने अपनी मेहनत और कार्यकुशलता से सी.आई.डी विभाग को काफी सक्रिय कर दिया है. 2025 में जनवरी से 25 जून तक 135 से ज्यादा विवेचना पूरी हो चुकी हैं जो यू पी सी आई डी का एक रिकॉर्ड है , इतनी विवेचनाएं बीते वर्षों में भी साल भर में नहीं हुई हैं. इस वर्ष 2025 में इस विभाग ने गंभीर मामलों के 9 दोषी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, यह भी एक रिकॉर्ड है, जबकि वर्ष 2024 में कुल 4 दोषियों की गिरफ्तारी हुई थी.

C.I.D ने बैंक के शाखा प्रबंधक सहित 5 पूर्व बैंक कर्मियों को किया गिरफ्तार

सीआईडी इंस्पेक्टर शिव कुमार शर्मा ने अपनी टीम के साथ बैंक में 92 लाख से ज्यादा रुपए गबन करने वाले 5 दोषियों को विवेचना पूरी करने के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा है.

फतेहपुर सहकारी बैंक में हुआ था बड़ा गबन/घोटाला

इस पूरे मामले में फतेहपुर सहकारी बैंक में गबन/ घोटाले के मामले में वर्ष 24 सितंबर 2019 को फतेहपुर जनपद के चांदपुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 132/2019 , धारा 419,420, 406आई पी सी के तहत तत्कालीन बैंक मैनेजर विजय कुमार सिंह सहित कुल 8 बैंककर्मियों के खिलाफ पंजीकृत हुआ था.

जांच जिला पुलिस से यूपी CID हुई स्थानांतरित

इस मामले की जांच पहले जिला पुलिस ने की और बाद में यह मामला यूपी अपराध अनुसंधान विभाग को स्थानांतरित हो गया. इस पूरे मामले की जांच लखनऊ सेक्टर ने की जिसमें इंस्पेक्टर शिव कुमार शर्मा ने अपनी टीम के साथ विवेचना में पाया कि फतेहपुर सहकारी बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक विजय कुमार सिंह ने बैंक के कैशियर, चंद्रशेखर शुक्ला बैंक कर्मी,जगदीश बैंक अधिकारी,बद्री सिंह बैंक अधिकारी आदि ने बैंक के खाताधारकों की एफ डी में 92लाख 63 हजार 97 रुपए की धोखाधड़ी/गबन, वित्तीय अनियमितता, संदिग्ध लेन देन के दोषी पाए गए थे. इन पांचों पूर्व बैंककर्मियों को इंस्पेक्टर शिवकुमार और उनकी टीम के कर्मियों मुख्य आरक्षी शमीम व मुख्य आरक्षी नसीम ने कड़ी मेहनत कर गिरफ्तार किया.

CID महानिदेशक ने की इनाम देने की घोषणा

सीआईडी के महानिदेशक दिपेश जुनेजा ने इस टीम को उसके अच्छे कार्य को देखते हुए अपने स्तर से इनाम देने की घोषणा की है. इस पूरे मामले में कुल 8 बैंक कर्मी दोषी थे जिनमें पूर्व बैंक कर्मी बुद्धि कुमार की गिरफ्तारी होना बाकी है, उसे पकड़ने का भी  प्रयास किया जा रहा है. पूर्व बैंक कर्मी विजय कुमार और रामनजर की मृत्यु हो चुकी है.

उत्तर प्रदेश पुलिस के सीआईडी विभाग के महानिदेशक दिपेश जुनेजा लगातार काफी जटिल मामलों की विवेचनाएं गहनता से करवा रहे हैं जिससे पीड़ितों को न्याय जल्दी मिल सके और अपराधियों को कड़ी सजा मिल सके. इसी क्रम में अब सीआईडी द्वारा दोषियों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां भी एक अच्छा कदम माना जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital