Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bharat Express Launch: ‘भारत एक्सप्रेस’ की लॉन्चिंग सेरेमनी, लाइव हुआ चैनल

‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय की कोशिश है कि दर्शकों को ‘व्यूज कम और न्यूज ज्यादा’ दिखाई जाए.

Bharat Express Launch Live

‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय

Edited by Nitish Pandey

Bharat Express Launch: ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज चैनल लॉन्च हो गया है. दिल्ली के होटल अंदाज में न्यूज चैनल की लॉन्चिंग का कार्यक्रम का आयोजन हुआ. लॉन्चिंग सेरेमनी में देश के जाने-माने पत्रकार उदय शंकर मुख्य अतिथि थे. इस मेगा इवेंट में विभिन्न क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं.

लॉन्चिंग कार्यक्रम में राजनीति से लेकर कला और संस्कृति के क्षेत्र के जाने-माने चेहरे अपनी मौजूदगी दर्ज करायी. ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय के 25 सालों के लंबे पत्रकारीय जीवन के अनुभवों की झलक ‘न्यूज चैनल’ के जरिए देखने को मिलेगी.

‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय की कोशिश है कि दर्शकों को ‘व्यूज कम और न्यूज ज्यादा’ दिखाई जाए. लॉन्चिंग के साथ ही शाम सात बजे से सत्य, साहस और समर्पण के संकल्प के साथ भारत एक्सप्रेस देश, दुनिया से लेकर खेल और मनोरंजन जगत की खबरें आप तक पहुंचाएगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest