Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bharat Express: ‘भारत एक्सप्रेस’ की लॉन्चिंग सेरेमनी में पहुंचे मशहूर कवि कुमार विश्वास, चैनल को दी अपनी शुभकामनाएं

Bharat Express: मशहूर कवि कुमार विश्वास चैनल की लॉन्चिंग के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में नई दिल्ली के होटल अंदाज (वर्ल्ड ऑफ हयात) में पहुंचे. कुमार विश्वास ने चैनल को अपनी शुभकामना दी.

Kumar-Vishwash

मशहूर कवि कुमार विश्वास

Bharat Express: सत्य, साहस और समर्पण के संकल्प के साथ हिंदी नेशनल न्यूज चैनल ‘भारत एक्सप्रेस’ आज से लाइव होने जा रहा है. इस अवसर पर मशहूर कवि कुमार विश्वास चैनल की लॉन्चिंग के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में नई दिल्ली के होटल अंदाज (वर्ल्ड ऑफ हयात) में पहुंचे. कुमार विश्वास ने चैनल को अपनी शुभकामना दी. इस मौके पर उन्होंने कहा कि पूरा देश ऐसा चैनल ढूंढ रहा है जिस पर मुर्गे न लड़ाए जाएं, पूरा देश ऐसे चैनल से बोर हो गया है. भारत जैसे अपने को एक्सप्रेस करना चाहता है भारत एक्सप्रेस उसका मानक बन सके.

बता दें कि, उपेंद्र राय भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क नाम से मीडिया समूह लॉन्च करने जा रहे हैं. अपने 25 सालों के लंबे पत्रकारीय जीवन के अनुभवों को अब वह अपने निजी मीडिया समूह को ताकतवर बनाने में इस्तेमाल करेंगे, ताकि समाज में पत्रकारिता की दशा, दिशा और सामाजिक चेतना का मूल्य बरकरार रहे.

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू में जनता तक सभी खबरें पहुंचाएगा. उपेन्द्र राय की कोशिश है कि अपने मीडिया समूह के सभी प्लेटफॉर्म को वक्त के हिसाब से वाइब्रेंट बनाते हुए पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों को भी जिंदा रखा जाए. लिहाजा, टीवी के साथ-साथ अखबार और डिजिटल में खबरों के सभी पहलुओं पर जोर दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: Bharat Express Launch Live: ‘भारत एक्सप्रेस’ की लॉन्चिंग सेरेमनी, कुछ देर में न्यूज चैनल होगा लाइव



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest