Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 6 जुलाई को करेंगे भाजपा के तीन जिला कार्यालयों का उद्घाटन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने बताया कि 6 जुलाई को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर जेपी नड्डा वर्चुअली झज्जर, सिरसा और कुरुक्षेत्र के भाजपा कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे.

BJP State President Pandit Mohan Lal Baroli

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 6 जुलाई को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर झज्जर, सिरसा और कुरूक्षेत्र के भाजपा कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली से ही तीनों भाजपा कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे.यह उद्घाटन कार्यक्रम सायं 5 बजे वर्चुअली होगा.प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि सप्ताह भर में जिला जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के नामों की घाषणा कर दी जाएगी.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने गुरुवार को 9 जिला अध्यक्षों और प्रभारियों की बैठक ली.पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में बुलाई गई इस बैठक में संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता मौजूद रही.बैठक में जिला कार्यसमिति और जिला पदाधिकारियों के नामों को लेकर मंथन हुआ.

बड़ौली ने कहा कि शुक्रवार को 18 जिलों के जिला अध्यक्षों और प्रभारियों के साथ बैठक होगी और चयनित पदाधिकारियों के नामों की सूची को केंद्रीय कार्यालय भेज दिया जाएगा.उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में जिला पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी.

डॉ. मुखर्जी की विचारधारा जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज की बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों व अभियानों के विषय पर चर्चा कर कार्य योजना तैयार की गई.उन्होंने कहा कि 6 जुलाई को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती है.इस दिन भाजपा के कार्यकर्ता प्रदेशभर में कार्यक्रमों का आयोजन कर डा. मुखर्जी की विचारधारा से लोगों को अवगत कराएंगे.उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान चल रहा है इसी की तहत भाजपा के कार्यकर्ता पौधारोपण करेंगे और लोगों को भी स्वच्छ पर्यावरण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए प्रेरित करेंगे.

बड़ौली ने कहा कि भाजपा ने लोगों में विश्वास पैदा किया है और राष्ट्रवाद को बढ़ावा दिया है.उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सामूहिक मेहनत का परिणाम है कि बीजेपी ने हर चुनाव में शानदार तरीके से जीत दर्ज की.उन्होंने कहा कि हमें अपने बूथों को और अधिक मजबूत बनाना है साथ ही अपनी विचारधारा व प्रतिबद्धता को सर्वव्यापी व सर्वस्पर्शी बनाने के लिए और अधिक परिश्रम करना है.

बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है.हम सभी को पीएम मोदी और सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास का मंत्र लेकर जन-जन तक बार-बार पहुंचना है.आज की बैठक में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, गोहाना, सोनीपत जिला के जिला अध्यक्ष और प्रभारी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: NEET UG 2025: गलत आंसर की को लेकर छात्र ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका, रिजल्ट रद्द कर नए सिरे से जारी करने की मांग

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital