Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“I Love You Jaanu.. कहीं मिलेगी तुम्हें मेरे जैसी बीवी” हसीन जहां का फिर उमड़ा शमी पर प्यार, सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाया हंगामा

मोहम्मद शमी की पूर्व पत्नी हसीन जहां ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है.

Mohammed Shami-Hasin Jahan: मोहम्मद शमी की पूर्व पत्नी हसीन जहां ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है. हसीन जहां के इस पोस्ट में शमी पर उमड़ रहे प्यार को देखने क बाद लोग हैरान हो गए हैं.

बता दें कि हसीन जहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वे लगातार अपने सोशल हैंडल्स पर तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं.

हसीन जहां की पोस्ट से मचा हंगामा

हाल ही मे कलकत्ता हाई कोर्ट ने मोहम्मद शमी को उनकी वाइफ हसीन जहां और बेटी को हर महीना 4 लाख रुपये का गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया है. हाई कोर्ट ने शमी से कहा है कि वो हर महीना अपनी पत्नी के लिए 1.5 लाख और बेटी के लिए 2.5 लाख रुपये देने का आदेश दिया है.

हाई कोर्ट के फैसले के बाद अब मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक हैरान कर देने वाला पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में हसीन जहां ने शमी के लिए ‘I Love You Jaanu’ लिखा है.

हसीन जहां ने पोस्ट शेयर करते हिए लिखा- “मिलेगी? कही मेरे जैसी बीवी जो इतनी शिद्दत से रिश्ता निभाए? चिंता मत करो मेरे प्यार, मरते दम तक हम एक मजबूत रिश्ता निभाएंगे इंशाअल्लाह बस आपको फैसला करना है कि वह मजबूत रिश्ता कैसा होगा! 7 साल से हम लोग कानूनी लड़ाई में शामिल हैं. क्या फ़ायदा हुआ आपको?”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Haseen Jahan (@hasinjahanofficial)

शमी पर लगाए तीखे इल्जाम

हसीन जहां सिर्फ यहीं तक नहीं रुकी बल्की उन्होंने अपने पोस्ट में आगे मोहम्मद शमी पर कई गंभीर इल्जाम भी लगाए.

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि “आपने कितने अपराधियों को हमें मारने के लिए खरीदा, बदनाम करने के लिए झूठ बोला, लेकिन कुछ हासिल हुआ आपको? कितना अच्छा होता आप गुनाह से भी बच जाते और हम एक इज्जत की अच्छी जिंदगी जी सकते थे.”


ये भी पढ़ें- एमएलसी 2025 : सिर्फ एक खिलाड़ी ने छुआ दहाई का आंकड़ा, सिएटल ओकार्स की शर्मनाक हार


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital