Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गुजरात में भारत के पहले राष्ट्रीय सहकारी विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के आनंद में भारत के पहले राष्ट्रीय सहकारी विश्वविद्यालय, त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे. यह विश्वविद्यालय सहकारी क्षेत्र में प्रशिक्षण और नवाचार को बढ़ावा देगा.

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह गुजरात के आनंद जिले में भारत के पहले राष्ट्रीय सहकारी विश्वविद्यालय, त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय (टीएसयू) की आधारशिला रखेंगे. यह विश्वविद्यालय सहकारी क्षेत्र में प्रशिक्षित पेशेवरों की आवश्यकता को पूरा करने के लिए स्थापित किया जा रहा है.

भाजपा के नेता ने बताया कि उपरोक्‍त समारोह में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल, केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और मुरलीधर मोहोल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे. शाह इस अवसर पर विश्वविद्यालय को सहकारी क्षेत्र में पारदर्शिता, नवाचार और तकनीकी शिक्षा मुहैया कराने पर बात करेंगे.

त्रिभुवनदास पटेल को सम्मान

विश्वविद्यालय का नाम सहकारी आंदोलन के अग्रणी और अमूल के संस्थापक त्रिभुवनदास किशीभाई पटेल के नाम पर रखा गया है. यह विश्वविद्यालय 125 एकड़ में 500 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा और अगले पांच वर्षों में 20 लाख सहकारी कर्मियों को प्रशिक्षण देगा.

शिक्षा में सहकारिता का समावेश

केंद्रीय सहकारिता मंत्री ने सुझाव दिया था कि गुजरात सरकार को कक्षा 9 से 12 तक के पाठ्यक्रम में सहकारिता को एक विषय के रूप में शामिल करना चाहिए. वे एनसीईआरटी द्वारा विकसित सहकारी सिद्धांतों पर आधारित शैक्षिक मॉड्यूल का भी अनावरण करेंगे. यह विश्वविद्यालय ग्रामीण क्षेत्रों के लिए नवाचार और किफायती प्रौद्योगिकी पर शोध को बढ़ावा देगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital