Sawan Somwar 2025: साल 2025 में शिवभक्तों के लिए सावन खास होने वाला है. 11 जुलाई से शुरू हुआ यह पावन महीना 9 अगस्त तक चलेगा. इस दौरान चार सोमवार पड़ेंगे, और पहला सोमवार 14 जुलाई को है.
धार्मिक लिहाज से तो यह दिन खास होता ही है, लेकिन इस बार ज्योतिषीय दृष्टि से भी कुछ अहम संयोग बन रहे हैं, जिनका सीधा असर राशियों पर पड़ेगा.
चंद्रमा का खास गोचर, बदलेगा कई राशियों का भाग्य
पहले सावन सोमवार को चंद्रमा धनिष्ठा नक्षत्र से निकलकर शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेगा. ये गोचर सुबह 6 बजकर 48 मिनट पर कुंभ राशि में होगा.
ज्योतिष के अनुसार, चंद्रमा मन, सोच और स्वभाव का प्रतीक होता है, और इसका नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आया है.
मेष राशि: रिश्ते संवरेंगे, करियर में नया मोड़
मेष राशि वालों के लिए यह सोमवार उम्मीदों से भरा रहेगा. युवाओं को सही मार्गदर्शन मिलेगा जिससे वे अपने करियर में बेहतर दिशा में बढ़ सकेंगे.
शादी योग्य जातकों के लिए अच्छा रिश्ता मिलने की संभावना है. पारिवारिक जीवन में सुख और सामंजस्य बढ़ेगा, वहीं कला और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को समाज में सम्मान मिलेगा.
क्या करें: शिवजी की ध्यान मुद्रा में प्रतिमा स्थापित करें और उन्हें भस्म अर्पित करें.
शुभ रंग: भूरा
शुभ दिशा: पश्चिम
शुभ दिन: सोमवार
तुला राशि: भावनात्मक संतुलन मिलेगा, अटके काम बनेंगे
तुला राशि वालों को चंद्र गोचर से खास फायदा मिलेगा. जहां एक तरफ रिश्तों में गहराई आएगी, वहीं प्रोफेशनल लाइफ में भी टकराव सुलझने के आसार हैं. युवाओं को अपने विचार खुलकर रखने से फायदा होगा और कारोबारियों को भाग्य का साथ मिल सकता है.
क्या करें: शिवलिंग की पूजा के बाद मौसमी फल दान करें.
शुभ रंग: हरा
शुभ दिशा: पूर्व
शुभ दिन: रविवार
कुंभ राशि: मिलेंगे बड़े लाभ, शिव कृपा से जीवन बदलेगा
इस बार चंद्र गोचर खुद कुंभ राशि में हो रहा है, इसलिए इस राशि के जातकों के लिए यह सोमवार बेहद खास रहेगा. पारिवारिक तनाव खत्म होंगे, रिश्तों में मधुरता आएगी. समझदारी से लिए गए फैसले युवाओं को सफलता दिलाएंगे. निवेश करना चाहें तो समय अच्छा है और प्रेम जीवन में भी शुभ संकेत हैं.
क्या करें: देवी पार्वती को श्रृंगार का सामान अर्पित करें और विवाहित महिलाओं को हरी चूड़ियां दान दें.
शुभ रंग: पीला
शुभ दिशा: उत्तर
शुभ दिन: शनिवार
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


