Bharat Express DD Free Dish

लद्दाख समेत तीन राज्यों को मिले नए राज्यपाल, कविंद्र गुप्ता बनाए गए लद्दाख के नए LG

भारत के तीन राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति हुई है. ये नियुक्ति देश की राजनीति में एक अहम बदलाव माना जा रहा है.

भारत के तीन राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति हुई है. ये नियुक्ति देश की राजनीति में एक अहम बदलाव माना जा रहा है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा, गोवा और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लिए नए राज्यपालों और उपराज्यपाल की घोषणा की है.

लद्दाख में बीडी मिश्रा के जगह कविंद्र गुप्ता को जिम्मेदारी

लद्दाख में भी बड़ा बदलाव हुआ है. उपराज्यपाल रहे ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफा को राष्ट्रपति ने स्वीकार भी कर लिया है. उनकी जगह अब कविंद्र गुप्ता को लद्दाख का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है. कविंद्र गुप्ता भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और जम्मू-कश्मीर की राजनीति में उनकी अच्छी पकड़ रही है. उम्मीद की जा रही है कि वे लद्दाख के विकास और स्थायित्व में अहम भूमिका निभाएंगे.

हरियाणा और गोवा को मिले नये राज्यपाल

हरियाणा में अब प्रोफेसर असीम कुमार घोष को राज्यपाल नियुक्त किया गया है. वे शिक्षा जगत से जुड़े रहे हैं और उनके अनुभव से राज्य को नई दिशा मिलने की उम्मीद है. गोवा में पुष्पपति अशोक गजपति राजू को राज्यपाल बनाया गया है. वे पहले भी राजनीति में सक्रिय रहे हैं और उनकी प्रशासनिक समझ को देखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हें दी गई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read