शुभांशु शुक्ला के परिवार की खुशी
Shubhanshu Shukla Family Happiness: ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के एक्सिओम-4 मिशन की कामयाबी पर भारत में खुशी का माहौल है. इंतजार की खड़ी खत्म हो गई है. शुभांशु की धरती वापसी के बाद अब उन्हें कूप से भी निकाल लिया गया है. उनके परिक्षण के लिए डॉक्टरों की टूम मौजूद है. भारत में जश्न मनाया जा रहा है. सबसे ज्यादा खुशी लखनऊ के लोगों में है. पूरा शहर खुशी से झूम रहा है. मिठाइयां बांटी जा रही हैं और शहर में आतिशबाजी हो रही है. शुभांशु शुक्ला को परिवार भी बेहद खुश है. उन्होंने मीडिया से अपनी खुशी जाहिर की है जिन्हें शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है.
शुभांशु शुक्ला ने बताया प्राउड मुवमेंट
बिल्कुल धरती पर आ गए हैं. ये हमारे लिए प्राउड मुवमेंट हैं. मेरे लिए और देश के लिए यह गर्व की बात है. हम बहुत क्साइडेट हैं. खुशी को कोई सीमा नहीं है. अगर सीमा होती तो वह आज टूट जाती. उनकी बहन शुचि मिश्रा ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें बधाई दी. ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला सभी प्रशंसा के पात्र हैं. हम बहुत निश्चिंत और खुश हैं कि वह सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आए हैं.
लखनऊ निवासी IAF ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की सफल अंतरिक्ष यात्रा के बाद पृथ्वी पर लौटने पर उनके परिवार में खुशी की लहर है। उनकी बहन शुचि मिश्रा ने कहा कि यह केवल उनके परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने इस उपलब्धि पर उत्साह जाहिर… pic.twitter.com/p5aw1aGHeJ
— Bharat Express (@BhaaratExpress) July 15, 2025
ये भी पढ़ें: शुभांशु शुक्ला की वापसी पर पीएम मोदी ने जताई खुशी, देश को दी बधाई
मां की खुशी के लिए शब्दों की कमी
ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) की मां आशा शुक्ला ने कहा कि मैं इस चीज को शब्दों में बयान नहीं कर सकती हूं. जब लैंड हो रहा था तब बस थोड़ा डर लगा था लेकिन सब अच्छे से हो गया है ईश्वर साथ में हैं, उन्होंने उसे वहां पहुंचाया था और उन्होंने ही उसे सुरक्षित लैंड कराया है.
Axiom4Return: ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के पृथ्वी पर लौटने पर उनकी माँ आशा शुक्ला ने कहा, “उत्साह अंतहीन है और हमें बहुत गर्व है”#GroupCaptainShubhanshuShukla #Axiom4Return #SpaceHeroCelebration #LucknowNews #IndiaInSpace #ShubhanshuShuklaFamilyCelebration #BharatExpress pic.twitter.com/7ogWXBBsXs
— Bharat Express (@BhaaratExpress) July 15, 2025
पिता ने जताई मिलने की इच्छा
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के पिता ने मीडिया से मिशन के लिए खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि अब हम जल्द से जल्द उनसे मिलना चाहते हैं. हम उनकी सुरक्षित धरती पर वापसी के लिए प्रार्थना कर रहे थे. पहले उनके आने का इंतजार था. अब उनसे मिलने की इच्छा है.
#WATCH | Lucknow, UP | Group Captain Shubhanshu Shukla and Axiom-4 crew assisted out of the Dragon Spacecraft onto the recovery vehicle, after their return to earth from the International Space Station 18 days later.
His father, Shambhu Dayal Shukla, says, “Now we want to meet… pic.twitter.com/4x5qbe6TJe
— ANI (@ANI) July 15, 2025
41 साल बाद अंतरिक्ष में भारतीय
भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने 41 साल बाद किसी भारतीय के रूप में अंतरिक्ष में कदम रखा. नासा और इसरो के समझौते के तहत शुभांशु इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर जाने वाले पहले भारतीय बने. इससे पहले 1984 में राकेश शर्मा ने सोवियत यूनियन के स्पेसक्राफ्ट से अंतरिक्ष यात्रा की थी. शुभांशु का अनुभव भारत के गगनयान मिशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
