ट्रंप का जेलेंस्की को ऑफर
Russia Ukraine War: रूस और युक्रेन के बीच चल रही जंग अब और गहरी और लंबी होती नजर आ रही है. एक तरह अमेरिका के राष्ट्रपति दुनिया में चल रहे युद्धों को रोकने की बात कर रहे हैं. दूसरी और उनके ऑफर और बयान से लग रहा है कि वो इसे बढ़ाने और भड़काने का काम कर रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कथित तौर पर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से पूछा कि अगर अमेरिका उन्हें लंबी दूरी के हथियार मुहैया कराए तो क्या वो रूस की राजधानी मास्को पर हमला कर सकते हैं. यह बातचीत 4 जुलाई को हुई थी, जब ट्रंप ने जेलेंस्की को फोन किया था.
ट्रंप की बातचीत से भड़केगा युद्ध?
ट्रंप की यह बातचीत रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के उनके वादे से बिल्कुल अलग है, जिसमें वो युद्ध को और अधिक भड़काने की बात कर रहे हैं. ट्रंप चाहते हैं कि जल्द से जल्द रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) रुक जाए, लेकिन पुतिन ट्रंप के कहे अनुसार, जल्दबाजी में उनकी शर्तों पर युद्धविराम के लिए तैयार नहीं हैं. इस बीच अगर इस बात में सच्चाई है कि वो युक्रेन हथियार ऑफर कर रहे हैं और वह भी मास्को में हमले की शर्त पर तो यह बड़ी चिंता का विषय है.
अमेरिका यूक्रेन को हथियार देगा?
फिलहाल यह साफ नहीं है कि अमेरिका यूक्रेन को लंबी दूरी के हथियार देगा या नहीं जिससे मास्को पर हमला किया जा सके. इस कॉल के बाद पिछले हफ्ते रोम में एक बैठक हुई थी. जहां अमेरिकी अधिकारियों ने जेलेंस्की के साथ संभावित लंबी दूरी की हथियार प्रणालियों की एक लिस्ट शेयर की. इस कारण इन संभावनाओं पर चर्चा होने लगी है कि अमेरिका हथियार दे सकता है.
ये भी पढ़ें: कनाडा में रथयात्रा का अपमान, श्रद्धालुओं पर फेंके गए अंडे; एक्शन में भारत
यूक्रेन ने मांगा है टॉमहॉक क्रूज मिसाइल
रविवार को ट्रंप ने यह भी घोषणा की कि अमेरिका यूक्रेन को पैट्रियट एयर डिफेंस मिसाइलें भेजेगा, लेकिन उन्होंने यह साफ नहीं किया कि अमेरिका यूक्रेन को कोई और हथियार देने जा रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन ने अमेरिका से टॉमहॉक क्रूज मिसाइल की मांग की है जिसकी मारक क्षमता लगभग 1,600 किलोमीटर है. जेलेंस्की से पहले ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी बात की थी. हालांकि, दोनों नेताओं ने बात के बाद चर्चा को असफल बताया था.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



