Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

शिवपुरी में मगरमच्छ बना खिलौना, गोद में उठाकर लोगों ने खिंचवाई फोटो

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में Crocodile के सड़कों पर आने का सिलसिला जारी है. ऐसा ही कुछ उस समय देखने को मिला, जब एक मगरमच्छ सड़क पर आ गया.

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है. नदी-नाले उफान पर हैं और बांधों का जल स्तर भी तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में मगरमच्छ (Crocodile) के सड़कों पर आने का सिलसिला जारी है. ऐसा ही कुछ उस समय देखने को मिला, जब एक मगरमच्छ सड़क पर आ गया, जिसके साथ स्थानीय लोग तस्वीर खिंचवाते दिखाई दिए.

फोटो खींचने और वीडियो बनाने में होड़

जानकारी के अनुसार, शिवपुरी (Shivpuri) की करौंदी कॉलोनी (Karundi Colony) में बारिश के बीच एक मगरमच्छ घुस आया. इस दौरान लोगों ने मगरमच्छ को पकड़ लिया और उसका मुंह रस्सी से बांधकर गोद में उठा लिया. इतना ही नहीं, स्थानीय लोग उसके साथ फोटो खींचने और वीडियो बनाने में भी पीछे नहीं रहे. कई लोगों ने तो उसके साथ तस्वीर तक खिंचवाई.

दहशत में लोग

बताया जा रहा है कि करौंदी कॉलोनी में देर रात 9 बजे मगरमच्छ निकलने से स्थानीय लोग दहशत में आ गए, लेकिन किसी तरह लोगों ने इस पर काबू पाया और उसका मुंह रस्सी से बांध दिया. इस दौरान उन्होंने मगरमच्छ का वीडियो भी बना लिया. इस वीडियो में लोग उसे हाथों में उठाते हुए दिख रहे हैं.

हालांकि, बाद में स्थानीय लोगों ने मगरमच्छ निकलने की सूचना वन विभाग की टीम को दी. जब तक वन विभाग की टीम कॉलोनी में पहुंचती, उससे पहले ही लोगों ने मगरमच्छ को पकड़ लिया और बाद में वन विभाग की टीम को उसे सौंप दिया.

हर साल आते हैं मगरमच्छ

शिवपुरी जिले में हर साल बारिश के मौसम में मगरमच्छ सड़कों पर नजर आते हैं. कुछ दिन पहले ही शिवानगर, छत्री कॉलोनी रोड, और जाधव सागर में मगरमच्छ निकल आया था.

इस समय लगातार शहर के विभिन्न स्थानों पर मगरमच्छ निकल रहे हैं. यहां की शहरी बस्ती में मगरमच्छ आने की वजह माधव नेशनल पार्क है, जहां सांख्य सागर झील में बड़ी संख्या में मगरमच्छ मौजूद हैं और सांख्य सागर झील शिवपुरी शहर के नालों से लगी हुई है. बारिश के मौसम में इन्हीं नालों के माध्यम से मगरमच्छ शहर के विभिन्न स्थानों पर पहुंच जाते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital