Urdu Conclave 2026

दिल्ली के 20 स्कूलों को फिर मिला बम की धमकी वाला मेल, पुलिस, बम स्क्वाड और फायर विभाग की टीमें मौके पर मौजूद

दिल्ली के स्कूलों को लगातार बम से उड़ाने की धमकियां (Bomb Threats) मिल रही हैं. शुक्रवार की सुबह 20 स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई.

schools को फिर दी गई बम से उड़ाने की धमकी, दिल्ली पुलिस मौके पर

दिल्ली के दो स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी.

दिल्ली के स्कूलों को लगातार बम से उड़ाने की धमकियां (Bomb Threats) मिल रही हैं. शुक्रवार की पश्चिम विहार इलाके का एक स्कूल, रोहिणी सेक्टर तीन के अभिनव पब्लिक स्कूल समेत शहर के कुल 20 से अधिक स्कूलों को धमकी भरा ईमेल भेजा गया है.

Bomb Threats पर पहुंची पुलिस

धमकी (Bomb Threats) मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस, फायर और बम स्क्वाड की टीमों ने पहुंचकर स्कूल परिसर को खाली कराकर तलाशी अभियान चलाया.

बुधवार (16 जुलाई) की सुबह दिल्ली के सेंट थॉमस और वसंत वैली स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए दी गई. स्कूल में बम की धमकी (Bomb Threats) मिलने की सूचना पर दिल्ली पुलिस और बम स्क्वाड ने मौके पर पहुंचकर सघन चेकिंग अभियान चलाया, हालांकि स्कूल परिसरों से कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली. लगातार मिल रहीं धमकियों के बाद पुलिस और बम स्क्वाड की टीमें अलर्ट पर हैं.

डीयू के साइंटिस्ट डिफेंस कॉलेज को भी धमकी

इन स्कूलों के अलावा 16 जुलाई को ही डीयू के नॉर्थ कैंपस स्थित साइंटिस्ट डिफेंस कॉलेज को भी सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर एक ईमेल भेजकर बम से उड़ाने की धमकी दी गई. ईमेल में बताया गया कि लाईब्रेरी में RDX रखा गया है. कॉलेज प्रशासन ने तत्काल परिसर को खाली कराकर पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड, बम स्क्वाड और डॉग स्क्वाड की टीमों ने पहुंचकर पूरे कॉलेज परिसर में तलाशी ली.

यह भी पढ़ें- PM Dhan Dhanya Krishi Yojna: 1.7 करोड़ किसानों को 24,000 करोड़ का लाभ, झारखंड-बिहार के किसानों में दिखा उत्साह

गौरतलब है कि मंगलवार (15 जुलाई) को चाणक्यपुरी स्थित नेवी और द्वारका के सीआरपीएफ स्कूल को परिसर में बम होने की (Bomb Threats) धमकी दी गई थी.पुलिस इन धमकियों को लेकर जांच कर रही है.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read