Bharat Express DD Free Dish

WCL: भारत-पाकिस्तान के बीच आज होने वाला मैच रद्द, आयोजकों ने मांगी माफी, जानें क्या है पूरा मामला

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को आयोजकों ने रद्द कर दिया है. अब दोनों देशों के बीच ये मैच नहीं खेला जाएगा.

WCL

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स.

इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 (डब्ल्यूसीएल) का बहुप्रतीक्षित मुकाबला रद्द हो गया है. यह मैच रविवार को भारतीय समय के अनुसार रात 9 बजे से एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना था, लेकिन कुछ खिलाड़ियों ने इस मुकाबले में खेलने से साफ इनकार कर दिया. इससे पहले शिखर धवन, हरभजन सिंह, सुरैश रैना और यूसुफ पठान ने इस चैंपियनशिप में खेलने से मना कर दिया था. शिखर धवन ने कहा था कि देश सबसे पहले है, देश से बड़ा कुछ भी नहीं है.

WCL ने मांगी माफी

डब्ल्यूसीएल (WCL) ने इस मुकाबले को लेकर एक बयान जारी करते हुए लिखा, “हम डब्ल्यूसीएल (WCL) में हमेशा क्रिकेट से प्रेम करते आए हैं. हमारा एकमात्र उद्देश्य खेल प्रेमियों को खुशनुमा और यादगार पल देना रहा है. जब हमें यह पता चला कि इस साल पाकिस्तान की हॉकी टीम भारत आ रही है, और हाल ही में भारत-पाकिस्तान की वॉलीबॉल प्रतियोगिता सहित अन्य खेलों में भी दोनों देशों के बीच मुकाबले हो रहे हैं, तो हमने सोचा कि डब्ल्यूसीएल में भारत और पाकिस्तान का मैच आयोजित करते हुए एक सकारात्मक याद लोगों को दी जा सके, लेकिन हो सकता है कि इसी प्रक्रिया में हम अनजाने में कई लोगों की भावनाएं आहत कर बैठे.”

बयान में आगे कहा गया, “हमने अनजाने में भारत के उन महान क्रिकेटर्स को असहज कर दिया, जिन्होंने देश को गौरवान्वित किया है. इसीलिए, हमने फैसला लिया है कि भारत और पाकिस्तान के मैच को रद्द किया जाए. क्षमा चाहते हैं कि हमारी किसी भी पहल से किसी की भावनाएं आहत हुईं. आशा है आप हमारी भावना को समझेंगे.”

 

शिखर धवन बोले- देश से बढ़कर कुछ नहीं

शिखर धवन ने टूर्नामेंट आयोजकों को एक ईमेल किया था, जिसमें उन्होंने टूर्नामेंट से खुद को अलग होने की बात कही थी.उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिख- “जो कदम 11 मई को लिया, उसपे आज भी वैसे ही खड़ा हूं. मेरा देश मेरे लिए सब कुछ है, और देश से बढ़कर कुछ नहीं होता. (11 मई को मैंने जो फैसला लिया, मैं उस पर कायम हूं. मेरे लिए मेरा देश ही सब कुछ है और देश से बड़ा कुछ नहीं है)”

यह भी पढ़ें- Mohammed Shami की बंगाल टीम में वापसी, लेकिन टेस्ट टीम से बाहर, फिटनेस बना रोड़ा

वहीं ईज़माईट्रिप ने भी डब्ल्यूसीएल (WCL) के प्रायोजन के संबंध में एक आधिकारिक बयान जारी किया. कंपनी ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि दो साल पहले डब्ल्यूसीएल के साथ 5 साल का प्रायोजन समझौता करने के बावजूद, वह पाकिस्तान से जुड़े किसी भी मैच में न तो शामिल होगी और न ही उसमें भाग लेगी.ट्रैवल टेक प्लेटफ़ॉर्म ने ज़ोर देकर कहा कि उसकी स्थिति हमेशा स्पष्ट रही है. EaseMyTrip भारतीय चैंपियंस का समर्थन करता है और टीम के साथ पूरी तरह खड़ा है.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read