Bharat Express DD Free Dish

कौन हैं सुहानी शाह? जिन्होंने जादू की दुनिया का ‘ऑस्कर’ जीत कर रच दिया इतिहास, जानें कैसे शुरू हुआ था सफर

Suhani Shah: मैजिक की अंतरराष्ट्रीय दुनिया में भारत ने नया इतिहास रच दिया है. इटली में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ मैजिक (FISM Italy 2025) में भारत की जानी-मानी मेंटलिस्ट और मैजिशियन सुहानी शाह को ‘बेस्ट मैजिक क्रिएटर’ का अवॉर्ड मिला है.

कौन हैं सुहानी शाह? जिन्होंने जादू की दुनिया का 'ऑस्कर' जीत कर रच दिया इतिहास - भारत एक्सप्रेस

Suhani Shah, Indian magician, mentalist, FISM award, World Championship of Magic, magic Oscar, Indian woman magician, global recognition, Suhani Shah journey, magic achievements.

Suhani Shah: भारतीय महिला जादूगर और मेंटलिस्ट सुहानी शाह (Suhani Shah) ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने ‘जादू की दुनिया का ऑस्कर’ कहे जाने वाले एफआईएसएम (वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ मैजिक) अवॉर्ड को अपने नाम किया है. यह अवॉर्ड दुनियाभर के मैजिशियन के लिए सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है. सुहानी की इस उपलब्धि ने भारत को ग्लोबल मैजिशियन मंच पर एक नई पहचान दी है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कौन है सुहानी शाह और कैसे शुरू हुआ उनका सफर.

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ मैजिक 2025 को 'जादू का ओलंपिक' भी कहा जाता है. सुहानी शाह को FISM में बेस्ट ऑनलइन कंटेंट क्रिएटर का अवॉर्ड दिया गया है.

भारतीय जादूगर सुहानी शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए अवॉर्ड मिलने पर आभार जताया. उन्होंने लिखा, “एफआईएसएम में जीतने वाली पहली भारतीय, जिसे अक्सर ‘जादू का ऑस्कर’ कहा जाता है.

बता दें कि सुहानी शाह का जन्म 29 जनवरी 1990 को राजस्थान के उदयपुर में हुआ था. सुहानी खुद को माइंड रीडर के अलावा एक कॉर्पोरेट ट्रेनर, लाइफ कोच बताती है.

उन्होंने पांच किताबें भी लिखी हैं. सुहानी के पिता का नाम चंद्रकांत शाह है जो एक फिटनेस कंसंट्रेटर और ट्रेनर हैं, माता स्नेहलता शाह एक हाउसवाइफ हैं.

सुहानी शाह भारत की सबसे प्रसिद्ध मेंटलिस्ट और जादूगरों में से एक हैं, जिन्होंने सात साल की उम्र से ही जादूगरी के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की थी और इतनी छोटी उम्र में ही उन्होंने शो करना शुरू कर दिया था.

सुहानी शाह अब तक 5,000 से अधिक लाइव परफॉर्मेंस दे चुकी हैं.

आपको जानकर हैरानी होगी कि सुहानी शाह ने मोटिवेशनल स्पीकर और यूट्यूबर संदीप महेशव्री के इंटरव्यू में बताया था कि वे कक्षा 1 तक स्कूल गईं हैं, उसके बाद स्कूल जाना छोड़ दिया था.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read