Delhi crime news, Gazipur encounter, Khemchand arrested, Seelampur criminal, Delhi police encounter, East Delhi special staff, wanted criminal, firing on police, gangster arrested, arms recovered.
रिपोर्टर- मुकेश राणा
Delhi Crime News: पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके की पेपर मार्केट में ईस्ट डिस्ट्रिक स्पेशल स्टाफ की टीम के साथ एक बदमाश की मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल होकर गिर पड़ा. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और इलाज के वास्ते उसे हॉस्पिटल लेकर आई. पुलिस गिरफ्त में आए बदमाश की पहचान सीलमपुर दिल्ली निवासी खेमचंद के रूप में हुई है.
गिरफ्तार आरोपी खेमचंद के ऊपर एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं. बताया जा रहा है कि, आरोपी काफी समय से विभिन्न मामलों में फरार चल रहा था. जिसकी दिल्ली पुलिस तलाश कर रही थी.
ये भी पढ़ें-Ajab Gajab- एक जिस्म, दो जान…एक ने रचाई शादी दूसरी अविवाहित, अनोखी शादी देख दुनिया रह गई दंग
पुलिस पर झोंक दिया फायर (Delhi crime news)
इसी दौरान दिल्ली पुलिस को इस बदमाश के गाजीपुर इलाके में आने का इनपुट मिला. जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया. स्पेशल स्टाफ की टीम ने आरोपी बदमाश को देखते ही सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन बदमाश पुलिस से बचने के लिए पुलिस पार्टी पर ही फायर कर दिया.
दिल्ली पुलिस ने दिया मुंहतोड़ जवाब
जिसका पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया. जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की. जिससे आरोपी बदमाश खेमचंद घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया. आरोपी के कब्जे से पुलिस को हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में दाखिल कराया है.
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




