Bharat Express DD Free Dish

Ajab Gajab: ये है दुनिया का सबसे छोटा देश, जहां रहता है सिर्फ 1 इंसान, क्या आप जानते हैं नाम?

सीलैंड दुनिया का सबसे छोटा देश है, जिसका क्षेत्रफल केवल 0.25 वर्ग किलोमीटर है और जनसंख्या सिर्फ 27 है. यह इंग्लैंड के पास समुद्र में स्थित एक पुराने किले पर बना माइक्रोनेशन है, जिसकी अपनी सरकार, झंडा, मुद्रा और सेना है.

Ajab Gajab

Ajab Gajab: जब हम किसी देश की कल्पना करते हैं, तो हमारे दिमाग में बड़ी आबादी, ऊंची इमारतें, ट्रैफिक, बाजार और यातायात के साधन जैसे रेल, हवाई जहाज या जहाज आ जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहां ये सब कुछ नहीं है? यह देश इतना छोटा है कि किसी मोहल्ले से भी कम लोग वहां रहते हैं. न कोई बाजार, न कोई मकान, और न ही कोई सड़क. तो फिर सवाल यह उठता है कि यह देश है कौन सा और लोग वहां कैसे रहते हैं? आइए जानते हैं इसके बारे में.

ये है दुनिया का सबसे छोटा देश

अक्सर लोग सोचते हैं कि दुनिया का सबसे छोटा देश वैटिकन सिटी है. लेकिन यह पूरी तरह सच नहीं है. दुनिया का सबसे छोटा देश प्रिंसिपैलिटी ऑफ सीलैंड है. यह देश इंग्लैंड के सफोल्क (Suffolk) तट से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर समुद्र में स्थित है. दरअसल, यह एक पुराना समुद्री किला है जो दूसरे विश्व युद्ध के समय बनाया गया था.

कैसे बना यह देश?

ब्रिटेन ने इस समुद्री किले को जर्मन हमलों से बचाव के लिए बनाया था. युद्ध के बाद इसे खाली छोड़ दिया गया. फिर 1967 में एक शख्स रॉय बेट्स ने इस जगह पर कब्जा कर इसे आज़ाद देश घोषित कर दिया. रॉय बेट्स ने खुद को ‘प्रिंस ऑफ सीलैंड’ घोषित कर दिया. उनके निधन के बाद अब उनके बेटे माइकल बेट्स यहां का शासक है.

ये भी पढ़ें: Annabelle Doll: The Conjuring की डॉल ने फिर किया ‘शिकार’! पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर डैन रिवेरा की रहस्यमयी मौत से खौफ में लोग

क्या है माइक्रोनेशन?

सीलैंड एक माइक्रोनेशन है. माइक्रोनेशन वे छोटे इलाके होते हैं जिन्हें किसी देश की आधिकारिक मान्यता नहीं मिलती. फिर भी वहां की अपनी सरकार, झंडा और मुद्रा होती है. सीलैंड का कुल क्षेत्रफल सिर्फ 0.25 वर्ग किलोमीटर (250 मीटर) है. यह एक प्लेटफॉर्म पर बना हुआ है जो समुद्र के बीच दो खंभों पर खड़ा है. इसे ‘रफ्स टॉवर’ (Roughs Tower) के नाम से भी जाना जाता है.

यहां रहते हैं केवल 27 लोग

इस देश की जनसंख्या सिर्फ 27 है. यहां कोई प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति नहीं है. सीलैंड एक राजशाही के तौर पर चलता है. इसका खुद का झंडा, पासपोर्ट, सिक्के और यहां तक कि अपनी सेना भी है. सीलैंड में आम देशों की तरह सुविधाएं नहीं हैं. कोई सड़क नहीं, दुकानें नहीं और न ही भीड़भाड़.

जिंदगी और सादगी से भरा है यह देश

यहां की जिंदगी सादगी से भरी है और सुरक्षा के साथ-साथ शांति भी यहां की पहचान है. सीलैंड भले ही आधिकारिक रूप से एक देश न माना जाए, लेकिन इसकी अनोखी पहचान और दिलचस्प इतिहास इसे खास बनाते हैं. अगर आप भीड़ से दूर, शांति और रहस्य से भरी जगह की तलाश में हैं, तो सीलैंड जरूर जाए.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read