Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सावन शिवरात्रि के मौके पर वाराणसी में श्रद्धालुओं पर की गई पुष्पवर्षा, सीएम योगी ने दिया था ये खास निर्देश…

Sawan Shivratri: जिलाधिकारी सतेंद्र कुमार ने कहा कि सावन शिवरात्रि के मौके पर वाराणसी के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की व्यवस्था की गई.

सावन शिवरात्री के मौके पर वाराणसी में श्रद्धालुओं पर की गई पुष्पवर्षा, सीएम योगी ने दिया था ये खास निर्देश… - भारत एक्सप्रेस

Sawan Shivratri: सावन शिवरात्रि का पवित्र त्योहार पूरे देश में पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. खासकर बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में हजारों भक्त और कांवड़ यात्री प्रमुख शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना और अनुष्ठान करने के लिए एकत्रित हुए हैं. इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वाराणसी में श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई है.

Sawan Shivratri
बाबा विश्वनाथ के मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा

वाराणसी के जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर ने काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के आसपास हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए. मार्कण्डेय महादेव मंदिर में पहुंचे भक्तों पर भी पुष्पवर्षा की गई.

CM योगी के निर्देश पर श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा

जिलाधिकारी सतेंद्र कुमार ने कहा कि सावन शिवरात्रि के मौके पर वाराणसी के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की व्यवस्था की गई. इसी क्रम में हमने काशी विश्वनाथ और मार्कण्डेय महादेव मंदिर के परिसर में आए श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की है. श्रद्धालुओं में बहुत उत्साह और श्रद्धा भाव देखने को मिला है.

लाखों की संख्या में काशी पहुंच रहे श्रद्धालु

वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कहा कि लाखों की संख्या में लोग काशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंचे हैं. मुख्यमंत्री की तरफ से उपलब्ध कराए गए हेलिकॉप्टर से भक्तों पर फूल बरसाए गए. यहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं. यह सुनिश्चित किया गया है कि श्रद्धालुओं को बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने में किसी तरह की कठिनाई का सामना न करना पड़े.

Sawan Shivratri
बाबा विश्वनाथ धाम पर होती पुष्पवर्षा

ये भी पढ़ें- आजादी के नायक चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, बोले- अद्वितीय वीरता और साहस के प्रतीक थे

श्रद्धालुओं के लिए बना डेडिकेटेड कॉरिडोर

उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए एक डेडिकेटेड कॉरिडोर बनाया गया है. जगह-जगह पुलिस चौकियां स्थापित हैं और मोबाइल दस्ते भी लगाए गए हैं. लगातार श्रद्धालुओं वाले रास्तों की पेट्रोलिंग की जा रही है.

पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, वाराणसी में सीसीटीवी और ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही है. काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास व्यवस्था को सही ढंग से बनाए रखने के लिए बैरिकेडिंग की गई है. यहां एटीएस टीमें और क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) भी तैनात हैं. कमिश्नर ने कहा कि इस तरह यहां पुख्ता इंतजाम हैं और पिछले 15 दिन से सुगम रूप से श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital