Bharat Express DD Free Dish

Shravan Shivaratri पर Ayodhya में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने Sarayu में लगाई पवित्र डुबकी

श्रावण शिवरात्रि के पावन अवसर पर अयोध्या में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। सरयू नदी के घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई, वहीं प्राचीन नागेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। पूरे शहर में ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष गूंजते रहे। कांवड़ियों ने पूरे जोश और श्रद्धा के साथ भगवान शिव को जल अर्पित किया। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए बेहतरीन इंतजाम किए, जिससे भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।

Also Read