Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Thailand–Cambodia Border Conflict: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीजफायर, मलेशियाई पीएम ने की घोषणा

Thailand–Cambodia Border Conflict: मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने सोमवार को घोषणा की कि दोनों दक्षिण-पूर्व एशियाई पड़ोसी देशों ने तत्काल और बिना शर्त युद्धविराम (सीजफायर) पर सहमति जता दी है.

Thailand-Combodia Border Conflict

Thailand–Cambodia Border Conflict: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच पिछले कई दिनों से जारी संघर्ष पर अब विराम लग गया है. मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने सोमवार को घोषणा की कि दोनों दक्षिण-पूर्व एशियाई पड़ोसी देशों ने तत्काल और बिना शर्त युद्धविराम (सीजफायर) पर सहमति जता दी है.

यह फैसला तब आया है जब मलेशिया ने दोनों देशों के बीच मध्यस्थता की पेशकश की थी ताकि सीमा पर लगातार बिगड़ते हालात पर काबू पाया जा सके. अनवर इब्राहिम ने कहा कि यह समझौता दोनों पक्षों द्वारा सीमा संघर्ष को शांतिपूर्वक सुलझाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है.

इसके अलावा पिछले सप्ताह से शुरू हुए इस संघर्ष (Thailand-Cambodia Clashes) में थाईलैंड और कंबोडिया ने एक-दूसरे पर झड़प की शुरुआत करने के आरोप लगाए. इसके बाद दोनों पक्षों ने भारी तोपखाना और हवाई हमले तक कर डाले. मलयेशियाई पीएम की पहल पर हुए इस युद्धविराम से क्षेत्र में शांति बहाल होने की उम्मीद बढ़ी है.

अब तक गई जानें

बता दें कि थाईलैंड और कंबोडिया के बीच हमले में अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है. इसके साथ ही, इंफ्रास्ट्रक्चर को भी नुकसान पहुंचा है. वहीं, इन हमलों के बीच कई देशों ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की थी कि वे हमले वाले क्षेत्र की ओर न जाएं. साथ ही, दूतावास के संपर्क में रहने के लिए कहा गया था.

ये भी पढ़ें: Thailand–Cambodia Border Conflict: संघर्ष से जनजीवन से अस्त व्यस्त, 80 हजार से ज्यादा लोग विस्थापित, उड़ानों पर रोक

इससे पहले थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार को एक भीषण गोलीबारी की घटना सामने आई, जिसमें कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और दो महिलाएं घायल हुईं.

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 61 वर्षीय हमलावर ने बाजार में अचानक गोलीबारी शुरू कर दी और फिर अंत में खुद को भी गोली मार ली. दोपहर करीब 12 बजकर 38 मिनट पर हुई इस घटना के दौरान दो महिलाओं को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिन्हें फ्याथाई फाहोल्योथिन अस्पताल ले जाया गया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest