Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Decathlon: भारत में स्थानीय सोर्सिंग को बढ़ाएगा डेकाथलॉन, 2030 तक पैदा होंगे 3 लाख रोजगार

ग्लोबल स्पोर्ट्स रिटेलर डेकाथलॉन ने ऐलान किया है कि वह ‘मेक इन इंडिया’ नीति के तहत 2030 तक भारत में अपनी स्थानीय सोर्सिंग को बढ़ाकर 3 अरब डॉलर तक ले जाएगा.

Decathlon India Market

ग्लोबल स्पोर्ट्स रिटेलर डेकाथलॉन (Decathlon) ने ऐलान किया है कि वह ‘मेक इन इंडिया’ नीति के तहत 2030 तक भारत में अपनी स्थानीय सोर्सिंग को बढ़ाकर 3 अरब डॉलर तक ले जाएगा. कंपनी का लक्ष्य 2030 तक अपने प्रोडक्शन इकोसिस्टम में 3 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के मौके पैदा करना है.

कंपनी की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज में कहा गया है कि भारत में उत्पादन शुरू करने की अपनी 25वीं वर्षगांठ पर डेकाथलॉन का यह निर्णय भारतीय मैन्युफैक्चरिंग पर बढ़ते फोकस का प्रतीक है. भारत वर्तमान में डेकाथलॉन के वैश्विक उत्पादों के 8 प्रतिशत की आपूर्ति करता है.

2030 तक सप्लाई 90 प्रतिशत तक बढ़ाने की योजना

डेकाथलॉन अपने 132 भारतीय स्टोर्स के 70 प्रतिशत से ज्यादा उत्पादों की घरेलू स्तर पर ही सप्लाई करता है और 2030 तक इसे 90 प्रतिशत तक बढ़ाने की योजना है. कंपनी ने मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क में 113 सुविधाएं, 83 आपूर्तिकर्ता, सात उत्पादन कार्यालय और एक डिजाइन केंद्र शामिल हैं.

डेकाथलॉन इंडिया के सीईओ, शंकर चटर्जी के अनुसार, “स्थानीय निर्माण में हमारी गुणवत्ता और गति ने हमें खुदरा बिक्री बढ़ाने और अधिक मेड इन इंडिया रेंज पेश करने में मदद की है. हम उत्कृष्टता को प्राथमिकता देते हैं क्योंकि हम ओमनी-चैनल शॉपिंग में विस्तार कर रहे हैं और भारतीयों के लिए खेलों को अधिक सुलभ बना रहे हैं.”

केंद्र ने हाल ही में ‘खेलो भारत नीति 2025’ को मंजूरी दी

कंपनी की ग्लोबल प्रोडक्शन प्रमुख फ्रेडरिक मर्लेवेडे ने कहा कि भारत हमारे विश्वव्यापी उत्पादन का आधार बन गया है. डेकाथलॉन 2030 तक 90 से अधिक भारतीय शहरों में उत्पादन और खुदरा व्यापार को एकीकृत करना चाहता है.

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में सपोर्ट्स गुड्स के घरेलू निर्माण को बढ़ावा देने के लिए ‘खेलो भारत नीति 2025’ को मंजूरी दी है. भारत अब अपने खेल उत्पादों का 60 प्रतिशत निर्यात करता है. हालांकि, वैश्विक खेल उद्योग सालाना लगभग 600 अरब डॉलर का है, लेकिन भारत का वर्तमान हिस्सा मामूली है.

ऐसे में इस नीति से देश के सपोर्ट निर्यात को भी बढ़ावा मिलेगा.


ये भी पढ़ें: Unclaimed Deposit In Banks: बैकों के पास जमा है 67,000 करोड़ से ज्यादा अनक्लेम्ड डिपॉज़िट, लिस्ट में SBI सबसे आगे


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital