Ind Vs Pak: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) में इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस (Pakistan Champions) के बीच सेमीफाइनल मैच 31 जुलाई को खेला जाना था, लेकिन यह मुकाबला रद्द हो गया है. भारत चैंपियंस ने पाकिस्तान के विरुद्ध मैच (Match) खेलने से मना दिया. इसके अलावा भारत में इस भी इस मैच का व्यापक विरोध शुरू हो गया था.
कब होना था मैच
भारत-पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला 31 जुलाई को होने वाला था. बता दें, मंगलवार को भारतीय टीम (Indian Team) ने वेस्टइंडीज को मात्र 13.2 ओवर में शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. इस मौच को लेकर इंडिया चैंपियंस (India Champions) ने पहले ही आपत्ति जता चुके थे. इससे पहले भी दोनों देशों के बीच मैच रद्द हो चुका है.
इसे भी पढ़ें- निठारी हत्याकांड मामले में आरोपी सुरेंद्र कोली को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, CBI की अपील खारिज
सुरेश रैना और शिखर धवन ने क्या कहा?
पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) और सुरेश रैना (Suresh Raina) ने कहा कि वो आने वाले समय में पाकिस्तान के खिलाफ कोई भी मैच नहीं खेलेंगे. बता दें भारतीय टीम (Indian Team) की शुरुआत काफी अच्छी नहीं थी. पहले के ही 3 मैचों में इन्हें हार का सामना करना पड़ा था.
पहले ही स्पॉन्सर ने नाम ले लिया था वापस
इस मुकाबले पर सवालिया निशान पहले से ही था. बुधवार को ही टूर्नामेंट के टॉप स्पॉन्सर में से एक ने घोषणा कर दिया था कि वह डब्ल्यूसीएल (WCL) में भारत-पाकिस्तान मैच से नहीं जुड़ेगा. ‘डब्ल्यूसीएल’ के मेन स्पॉन्सर में से एक ‘इजीमायट्रिप’ (Easymytrip) ने भारत-पाकिस्तान के बीच डब्ल्यूसीएल में खेले जाने वाले सेमीफाइनल मैच से नाम सुबह में ही वापस ले लिया था. कंपनी ने अपनी इस नीति को दोहराया कि वह पाकिस्तान से जुड़े किसी भी मैच में हिस्सा नहीं लेती है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



