Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर होंगे एसबीके सिंह, संजय अरोड़ा की लेंगे जगह, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

एसबीके सिंह (SBK Singh) वर्तमान में दिल्ली होम गार्ड्स के महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं और वह अपनी व्यापक पुलिसिंग और आंतरिक सुरक्षा के अनुभव के लिए जाने जाते हैं.

SBK Singh

दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर होंगे एसबीके सिंह.

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एसबीके सिंह (SBK Singh) को दिल्ली पुलिस कमिश्नर का एडिशनल चार्ज दिया गया है. गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, 1988 बैच के एजीएमयूटी कैडर के अधिकारी एसबीके सिंह 1 अगस्त, 2025 से दिल्ली पुलिस कमिश्नर का पदभार संभालेंगे.

गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को दिल्ली पुलिस कमिश्नर पद पर नई नियुक्ति को मंजूरी दी है. मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान में दिल्ली होम गार्ड्स के महानिदेशक के रूप में कार्यरत एसबीके सिंह (SBK Singh) को 1 अगस्त, 2025 से अगले आदेश तक दिल्ली के पुलिस आयुक्त के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा जाता है. अगले आदेश तक वे इस पद पर बने रहेंगे. यह नियुक्ति सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद की गई है.

आदेश में आगे बताया गया कि इसकी प्रति दिल्ली के मुख्य सचिव, दिल्ली पुलिस आयुक्त, उपराज्यपाल के प्रधान सचिव सहित संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है. गृह मंत्रालय ने इस आदेश को अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड करने का निर्देश दिया है.

SBK Singh डीजी होमगार्ड्स के पद पर तैनात

जानकारी के अनुसार, एसबीके सिंह (SBK Singh) वर्तमान में दिल्ली होम गार्ड्स के महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं और वह अपनी व्यापक पुलिसिंग और आंतरिक सुरक्षा के अनुभव के लिए जाने जाते हैं. यह नियुक्ति वर्तमान कमिश्नर संजय अरोड़ा के कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासनिक फेरबदल के तहत की गई है. एसबीके सिंह को अगले आदेश तक दिल्ली पुलिस कमिश्नर का एडिशनल चार्ज दिया गया है.

यह भी पढ़ें- “30 साल बाद फिर से कांवड़ उठाकर बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहा हूं”, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी करेंगे 110 KM की पैदल यात्रा

बता दें कि दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा 31 जुलाई को रिटायर हो रहे हैं. तमिलनाडु कैडर के 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी संजय अरोड़ा ने एक अगस्त, 2022 को राकेश अस्थाना की जगह दिल्ली आयुक्त का पदभार संभाला था.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital