Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दीवारें ढहीं…भीलवाड़ा में दहला देने वाला धमाका, पिकअप गाड़ी के उड़े चिथड़े

राजस्थान के भीलवाड़ा में आगूचा गांव के पास एक पिकअप गाड़ी में हुए जोरदार धमाके से उसके परखच्चे उड़ गए और एक व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Bhilwara Blast News Pickup Explodes One Dead Rajasthan

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और सनसनीखेज खबर सामने आई है. जिले के गुलाबपुरा थाना क्षेत्र के आगूचा गांव में खड़ी एक पिकअप गाड़ी में अचानक जोरदार धमाका हो गया. यह विस्फोट इतना भयानक था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और आसपास की इमारतों व बाड़ों की दीवारें ढह गईं. इस दर्दनाक हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.

शमशान के रास्ते पर खड़ी गाड़ी में हुआ ब्लास्ट

मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना आगूचा गांव में शमशान की ओर जाने वाले रास्ते पर हुई. यहां रामस्वरूप खटीक के बाड़े के पास एक पिकअप गाड़ी खड़ी हुई थी, जिसमें अचानक हुए इस भीषण विस्फोट ने सबको सन्न कर दिया. धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक लोग सहम गए.

विस्फोट की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिकअप के कलपुर्जे हवा में बिखर गए और गाड़ी का नामोनिशान तक मिटने की कगार पर पहुंच गया. हादसे की चपेट में आने से पास ही बने बाड़े की दीवारें पूरी तरह से ढह गईं. इतना ही नहीं, धमाके के जबरदस्त झटकों की वजह से आसपास की कुछ अन्य इमारतों में भी बड़ी-बड़ी दरारें आ गईं. घटना के बाद मौके पर भारी मलबा बिखर गया और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई.

जांच में जुटी पुलिस, कारणों का अभी खुलासा नहीं

इस हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई है, हालांकि अभी तक मृतक की पूरी पहचान और धमाके के वक्त वह गाड़ी के पास किस सिलसिले में मौजूद था, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. घटना की सूचना मिलते ही गुलाबपुरा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को अपने घेरे में ले लिया.

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर पिकअप के अंदर ऐसा कौन सा विस्फोटक या संदिग्ध पदार्थ रखा हुआ था जिसके कारण यह भयंकर धमाका हुआ. क्या यह कोई हादसा था या इसके पीछे कोई गहरी साजिश? पुलिस फॉरेंसिक टीम और तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से हर एंगल की बारीकी से जांच कर रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके.

यह भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: नेपाल भागने की फिराक में थे तीनों शूटर, कोटा में धरे गए आरोपी

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital