Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“इस्लामिक आतंकियों को खुश करने के लिए गढ़ा गया भगवा आतंकवाद का झूठ”, मालेगांव केस पर फैसला आने पर उमा भारती का कांग्रेस पर हमला

पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती (Uma Bharti) ने मालेगांव विस्फोट मामले में कोर्ट के फैसले का स्वागत किया. उन्होंने कहा, “इस्लामिक आतंकवादियों को पसंद करने के लिए हिंदू आतंकवाद की एक कल्पना रची गई थी.

Uma Bharti

मालेगांव केस के फैसले पर उमा भारती ने दी प्रतिक्रिया.

महाराष्ट्र के मालेगांव ब्लास्ट मामले में एनआईए की विशेष अदालत ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकांत प्रसाद पुरोहित सहित सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया. इस फैसले के बाद आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो गया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती (Uma Bharti) और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता विनोद बंसल ने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया. साथ ही उन्होंने भगवा आतंकवाद का झूठ गढ़ने के लिए कांग्रेस से माफी की मांग की.

Uma Bharti ने एक्स पर किया पोस्ट

पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती (Uma Bharti) ने मालेगांव विस्फोट मामले में कोर्ट के फैसले का स्वागत किया. उन्होंने कहा, “इस्लामिक आतंकवादियों को पसंद करने के लिए हिंदू आतंकवाद की एक कल्पना रची गई थी. इस्लामिक आतंकवादियों के इशारे पर कांग्रेस के बहुत सारे नेता काम कर रहे थे. उन्हें खुश करने के लिए हिंदू आतंकवाद की कल्पना की गई, जिसे भगवा आतंकवाद नाम दिया गया. वे शुरू से ही कसूरवार नहीं थे, और मैं उनकी निंदा करूंगी जिन्होंने ये शब्द गढ़े थे, और उन्हें (कांग्रेस) माफी मांगनी चाहिए.” सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स उमा भारती (Uma Bharti) ने पर लिखा, “भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा आज निर्दोष साबित हुईं. प्रज्ञा को बधाई एवं माननीय न्यायालय का अभिनंदन.”

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने मालेगांव बम धमाका मामले में सभी आरोपियों को बरी किए जाने के बाद कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मालेगांव मामले में हिंदुओं को फांसने के लिए कांग्रेस को अविलंब देशभर के हिंदुओं से क्षमा मांगनी चाहिए.” बंसल ने कहा, “मालेगांव विस्फोट का फैसला पूरी कांग्रेस के मुंह पर एक बड़ा तमाचा है.”

यह भी पढ़ें- ‘मुझे 17 साल तक अपमानित किया गया’, मुझे अपने ही देश में आतंकवादी…’ मालेगांव विस्फोट मामले में बरी होने के बाद फूट-फूट कर रोईं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

क्या था पूरा मामला?

बता दें कि मालेगांव विस्फोट 29 सितंबर, 2008 की शाम को हुआ था, जब महाराष्ट्र के नासिक जिले के सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील शहर मालेगांव में भिक्कू चौक मस्जिद के पास एक मोटरसाइकिल पर बंधे बम में विस्फोट हुआ था. रमजान के दौरान और नवरात्रि से कुछ दिन पहले हुए इस हमले में छह लोग मारे गए थे और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital