Urdu Conclave 2026

Adani Enterprises Q1 Profit: इनक्यूबेटिंग बिजनेस से EBITDA पहली तिमाही में 5 प्रतिशत बढ़कर 2,800 करोड़

अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) ने गुरुवार को कहा कि वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में इनक्यूबेटिंग बिजनेस से ईबीआईटीडीए सालाना आधार पर 5 प्रतिशत बढ़कर 2,800 करोड़ रुपए हो गया है.

Adani Defence

Adani Enterprises Q1 Profit: अदाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) ने गुरुवार को कहा कि वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में इनक्यूबेटिंग बिजनेस से EBITDA सालाना आधार पर 5 प्रतिशत बढ़कर 2,800 करोड़ रुपए हो गया है और इसका योगदान तिमाही नतीजों में बढ़कर 74 प्रतिशत हो गया है.

कंपनी ने 30 जून को समाप्त तिमाही के लिए 3,786 करोड़ रुपए का कंसोलिडेटेड EBITDA और 1,466 करोड़ रुपए का कर से पहले मुनाफा दर्ज किया है. इस दौरान कंपनी की कुल आय 22,437 करोड़ रुपए रही है.

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा, “अदाणी एंटरप्राइजेज ने खुद को दुनिया के सबसे सफल इंफ्रास्ट्रक्चर इन्क्यूबेटरों में से एक के रूप में स्थापित किया है. हमारे इन्क्यूबेटिंग व्यवसायों से ईबीआईटीडीए योगदान में पर्याप्त वृद्धि हमारे परिचालन मॉडल की ताकत और मापनीयता को दर्शाती है.”

कंपनी ने बताया कि इस मजबूत प्रदर्शन का नेतृत्व एयरपोर्ट व्यवसाय ने किया, जिसके EBITDA में सालाना आधार पर 61 प्रतिशत की असाधारण वृद्धि हुई है और यह 1,094 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है.

अगली पीढ़ी के इन्फ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म के मिशन को गति दे रहे

गौतम अदाणी ने कहा, “नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, कॉपर प्लांट और गंगा एक्सप्रेसवे जैसी ऐतिहासिक संपत्तियों के चालू होने के साथ, हम अगली पीढ़ी के इन्फ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म बनाने के अपने मिशन को गति दे रहे हैं, जो विश्व स्तर पर मानकीकृत और तकनीकी रूप से उन्नत है और भारत की विकास कहानी के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हैं.”

कंपनी ने कहा कि तिमाही के नतीजे मुख्य रूप से ट्रेड वॉल्यूम में कमी और आईआरएम और वाणिज्यिक खनन के इंडेक्स प्राइस में उतार-चढ़ाव के कारण प्रभावित हुए.

जून तिमाही के दौरान अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड (ANIL) को नए 3.3 मेगावाट डब्ल्यूटीजी मॉडल के लिए 00 मेगावाट का पहला बाहरी ऑर्डर प्राप्त हुआ.

ये भी पढ़ें: Q1 में India Inc की राजस्व वृद्धि 4-6% रहने के आसार: क्रिसिल इंटेलिजेंस

पवन टर्बाइनों से हुई 1 गीगावाट की आपूर्ति

एएनआईएल ने भारत के सबसे बड़े 5.2 मेगावाट पवन टर्बाइनों में से 1 गीगावाट की सफलतापूर्वक आपूर्ति की है. इसने भारत के पहले ऑफ-ग्रिड 5 मेगावाट ग्रीन हाइड्रोजन पायलट प्लांट को भी चालू किया है, जो देश के स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में एक प्रमुख मील का पत्थर है.

अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL-एयरपोर्ट्स) ने तिमाही में विकास के लिए वित्तीय मजबूती सुनिश्चित करने के लिए छह हवाई अड्डों और एमआईएएल में ईसीबी और प्रोजेक्ट्स फाइनेंसिंग के माध्यम से 1.75 बिलियन डॉलर जुटाए हैं.

एईएल ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष के दौरान उसकी बड़ी इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का परिचालन शुरू हो जाएगा, जो उसकी परियोजना निष्पादन क्षमताओं को दर्शाता है, जिसके परिणामस्वरूप ईबीआईटीडीए अनलॉक और दीर्घकालिक मूल्य सृजन होगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read