डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के टैरिफ (Trump India tariff) के जवाब में, भारत ने एफ-35 जेट को अस्वीकार कर दिया (India declines F-35 jet) है; इस फैसले के बाद अब भारत-रूस के बीच SU-57 जेट डील (India Russia SU-57 jet deal) की संभावनाएं बढ़ गई हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने भारत पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. लेकिन भारत भी चुप रहने वाला नहीं है उसने भी पलटवार किया है. भारत ने ऐलान किया है कि वह अब अमेरिका से F-35 लड़ाकू विमान (Fighter Aircraft) नहीं खरीदेगा. इस विमान का ऑफर खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने दिया था. फरवरी में जब प्रधानमंत्री अमेरिका मोदी के दौरे पर गए थे तब व्हाइट हाउस (White House) में ट्रंप के साथ एक मीटिंग हुई थी. इसी मीटिंग उन्होंने ये ऑफर दिया था. बता दें, अप्रैल में जब अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस भारत दौरे पर आए थे तो उन्होंने भी कहा था कि अमेरिका भारत को F-35 लड़ाकू विमान (Fighter Aircraft) बेचने को तैयार है. भारत तैयार भी हो गया था लेकिन अब ऐसा होते नहीं दिख रहे है.
एक रिपोर्ट की माने तो भारत के अमेरिका के अधिकारियों से कहा कि उनकी F-35 लड़ाकू विमान को खरीदने में कोई रूची नहीं है. रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने अमेरिकी अधिकारियों से कहा कि उसे एफ-35 लड़ाकू विमान खरीदने में कोई रुचि नहीं है. लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनका प्रशासन लगातार भारत पर हथियार खरीदने के लिए दबाव बना रहा है. रिपोर्ट की माने तो अमेरिका लगातार भारत पर दबाव बना रहा है कि वो उनसे हथियार खरीदे. परन्तु मोदी सरकार ने आने वाले समय में किसी तरह का हथियार खरीदने से मना कर दिया है.
रूस भी भारत को दे चुका है ऑफर
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत पार्टनरशिप की तलाश में है. भारत डिफेंस पार्टनरशिप के तहत भारत में ही प्रोडक्शन करना चाहता है. बता दें, रूस पहले ही ये ऑफर दे चुका है कि अगर भारत उससे SU-57 खरीदता है तो वो भारत में ही प्रोजक्शन के लिए तैयार है.
रक्षा सचिव का बयान
बता दें, रक्षा सचिव पहले ही कह चुके हैं कि भारत दोस्त देश से लड़ाकू विमान खरीदने के लिए सोच रहा है. उन्होंने दोस्त देश तो बोला लेकिन नाम नहीं लिया.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

