Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bihar News: पटना के जानीपुर में खौफनाक वारदात, एक ही परिवार के दो नाबालिगों की हत्या, मामले बड़ा खुलासा

Bihar News: पटना के जानीपुर इलाके में नाबालिग हत्याकांड मामले में बिहार पुलिस (Bihar Police) ने बड़ा खुलासा किया है.

Bihar News: पटना के जानीपुर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक ही घर से दो नाबालिग बच्चों का जला हुआ शव मिला. यह घटना 31 जुलाई की है. अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. जांच के बाद पुलिस ने बताया कि यह मामला एकतरफा प्यार का है. पुलिस ने बताया कि आरोपी शुभम पहले से ही लड़की के घर आता-जाता था. उसके परिवार का पीड़िता के परिवार से परिचय था. दोनों की मां एम्स अस्पताल में काम करती थीं. शुभम की दोस्ती लड़की से स्कूल के छात्र रौशन के जरिए हुई थी. बता दें, रौशन इस घटना में उसका सहयोग किया है.

क्या है पूरा मामला ?

जब लड़की ने शुभम के प्यार को ठुकरा दिया तो वह गुस्सा हो गया. उसने हत्या की योजना पहले ही बना ली थी. आरोपी पुणे में रहता था लेकिन वारदात से पहले वह पटना आया और किराना दुकान से किरोसिन खरीदा और फिर वह लड़की के घर गया. घर का दरवाजा लड़की ने ही खोला. जब आरोपी पीड़िता के घर गया था उस समय घर में एक और नाबालिग लड़का सो रहा था. शुभम ने पहले उस बच्चे पर ईंट से वार किया फिर लड़की का गला दबाकर हत्या कर दी और दोनों को जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की.

मामले में SIT गठित

वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वेस्ट सिटी एसपी के नेतृत्व में एक एसआईटी (SIT) गठित की. जिसने सिर्फ 24 घंटे में केस को सुलझा कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. बता दें, घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया. लोगों ने सड़कों पर उतर कर पीड़िता के पक्ष में विरोध प्रदर्शन किया और इलाके में तनाव फैल गया.

इसे भी पढ़ें-दिल्ली-NCR में सुबह की बारिश ने बनाया मौसम सुहाना, सड़कों पर जलभराव से लोग परेशान

विधायक समेत 10 नामजद

इस दौरान महागठबंधन के विधायक गोपाल रविदास समेत 10 नामजद और 30 अज्ञात लोगों पर एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है. पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर और लोगों की पहचान कर रही है.

Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital