प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 10 अगस्त 2025 को बेंगलुरु को एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं. इस दिन वह न सिर्फ लंबे समय से प्रतीक्षित येलो लाइन मेट्रो का उद्घाटन करेंगे, बल्कि बेंगलुरु मेट्रो के फेज-3 का शिलान्यास भी करेंगे. बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने पीएम मोदी के इस दौरे को बेंगलुरु साउथ के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया है.
सांसद तेजस्वी सूर्या का ‘एक्स’ पोस्ट
तेजस्वी सूर्या (Tejasvi Surya) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि,
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी (PM Modi) का 10 अगस्त को बेंगलुरु दौरा बेंगलुरु दक्षिण के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा. इस दौरे के दौरान वे लंबे समय से प्रतीक्षित येलो लाइन मेट्रो सेवा का उद्घाटन करेंगे, साथ ही मेट्रो फेज 3 की आधारशिला भी रखेंगे, एक ऐसी परियोजना जिसे उनके तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिनों के भीतर कैबिनेट की मंजूरी मिल गई थी.”
Hon. PM Sri @narendramodi Ji will inaugurate the all important Yellow Line metro on August 10.
On behalf of all people of Bengaluru, I thank PM for always prioritising infrastructure development of our city.
This line will cater to close to 8L riders and the infamous Silk… https://t.co/c9sWazW4WC
— Tejasvi Surya (@Tejasvi_Surya) August 3, 2025
परियोजनाओं से बेंगलुरु साउथ के लोगों को लाभ
वहीं बीजेपी सांसद ने बताया कि इन दोनों परियोजनाओं से बेंगलुरु साउथ के लगभग 25 लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा. सिर्फ इस क्षेत्र के लिए समर्पित लगभग 20 हजार करोड़ रुपए लागत के मेट्रो बुनियादी ढांचे के साथ, हम बेंगलुरु दक्षिण के सार्वजनिक परिवहन बुनियादी ढांचे पर उनके निरंतर ध्यान, स्नेह और प्रतिबद्धता के लिए प्रधानमंत्री मोदी के अत्यंत आभारी हैं.
येलो लाइन से क्या मिलेगा लाभ ?
येलो लाइन मेट्रो के बारे में तेजस्वी सूर्या ने बताया कि यह लाइन लगभग 8 लाख यात्रियों को सेवा प्रदान करेगी और इससे सिल्क बोर्ड जाम (बेंगलुरु का व्यस्त चौराहा ) की समस्या का समाधान होगा. यातायात की भीड़भाड़ कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन ही एकमात्र विकल्प है.
इसे भी पढ़ें- Donald Trump के टैरिफ से आंध्र प्रदेश के सीएम चिंतित, नायडू सरकार ने किसानों को राहत का दिया आश्वासन
केंद्रीय मंत्री का ‘एक्स’ पोस्ट
इससे पहले, शनिवार को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के बेंगलुरु दौरे की जानकारी दी. मनोहर लाल के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि,
“यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि भारत के प्रधानमंत्री ने 10 अगस्त को 5,056.99 करोड़ रुपए की लागत से 16 स्टेशनों के साथ आरवी रोड से बोम्मासंद्रा तक बेंगलुरु मेट्रो की 19.15 किलोमीटर लंबी येलो लाइन का उद्घाटन करने और 15,611 करोड़ रुपये की लागत से बेंगलुरु चरण-3 की 44.65 किलोमीटर लंबी लाइन की आधारशिला रखने पर सहमति व्यक्त की है.”
I am pleased to announce that the Hon’ble Prime Minister of India has kindly agreed to inaugurate 19.15 km Yellow Line from RV Road to Bommasandra of Bangaluru metro with 16 stations at the cost of Rs 5,056.99 Cr and lay the foundation stone of 44.65 km of Bangalore phase-3 at… pic.twitter.com/Xxkh9iw6t9
— Office of Manohar Lal (@officeofmlk) August 2, 2025
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
(साभार IANS न्यूज एजेंसी)
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


